कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नव चेतना संस्था और चारों फाउंडेशन के सहयोग से अक्षम बच्चों ने 5000 रंग बिरंगी खूबसूरत राखियां बनाई-सुजता भारद्वाज

कहा- मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पादों की दी जा रही ट्रेनिंग

नव चेतना संस्थान में रंग बिरंगी खूबसूरत राखियां बिक्री के लिए उपलब्ध कुल्लू वासी अधिक से अधिक ख़रीदें
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में नव चेतना संस्था और चारों फाउंडेशन के द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र विशेष शिक्षण केंद्र में मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रकार उत्पादों के निर्माण को लेकर ट्रेनिंग दी जा रही है ऐसे में आने वाले राखी के त्यौहार के लिए मानसिक रूप से अक्षम बच्चों रंग बिरंगी राखियां तैयार कर रहे हैं जिससे अक्षम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं ऐसे में अब तक मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के द्वारा 5000 से अधिक रंग बिरंगी खूबसूरत राखियां बनाई है कुल्लू महाविद्यालय की सुई की टीम के सदस्य भी इन अक्षम बच्चों की सहायता के लिए आगे आए हैं और चारों फाउंडेशन नव चेतना संस्था में इन बच्चों के सहयोग के लिए राखियों का निर्माण कर रहे हैं। संस्थान 10 मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के द्वारा राखी के साथ-साथ मामबत्तियां ब्रेसलेट लिफाफे मेकिंग सहित अन्य कई प्रकार के उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वही कर सेवा दल के द्वारा भी नव चेतना संस्था को समय समय पर विभिन्न प्रकार का सहयोग किया जाता है। जिसमें अक्षम बच्चों के लिए 5 लीटर दूध की प्रतिदिन सेवा दी जा रही है।

चारु फाउंडेशन की वोकेशनल टीचर सुजाता ने कहा कि नव चेतना संस्थान में चारों फाउंडेशन के माध्यम से 10 अक्षम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राखी का त्यौहार आने वाला है उसके लिए सभी अक्षम बच्चों को राखी बनाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी खूबसूरत राखियां तैयार की है उन्होंने कहा कि अब तक इन सभी बच्चों के द्वारा 5000 से अधिक राखी तैयार की गई है ऐसे में चारों फाउंडेशन के द्वारा और नव चेतना संस्थान के प्रयासों से अक्षम बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इन रियो की बिक्री से होने वाली आमदनी से इन्हीं बच्चों वितरित किया जाता है ताकि यह बच्चे आत्मनिर्भर बन सके उन्होंने कहा कि भविष्य में चारों फाउंडेशन के द्वारा एनएचसी के सहयोग से आने वाले समय में हम सेनेटरी नैपकिन और दोना पत्तल की मशीन भी भी लगाएंगे जिससे इन बच्चों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे उन्होंने कहा कि कुल्लू वासियों से यह विनम्र अनुरोध है कि इन मानसिक रूप से अक्षम बच्चों के द्वारा बनाई गई रंग बिरंगी राखियां अधिक से अधिक खरीदे उन्होंने कहा कि नव चेतना संस्थान में राखियां बिक्री के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि चारों फाउंडेशन और नव चेतना संस्थान के द्वारा अक्षम बच्चों को सक्षम बनाकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर आत्मनिर्भर बने इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

– एनएसयूआई कुल्लू महाविद्यालय के महासचिव विशाल ने कहा कि नव चेतना संस्थान में चारों फाउंडेशन के सहयोग से आरक्षण बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है उन्होंने कहा कि अक्षम बच्चों रखें बना रहे हैं और एनएसयूआई के द्वारा भी राखियां बनाने के लिए इनका सहयोग किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एनएसयूआई कुल्लू कॉलेज की टीम के सदस्यों ने अक्षम बच्चों की सहायता करने के लिए श्रमदान दिया है उन्होंने कहा कि एसआई के द्वारा मानसिक रूप से अक्षम बच्चों को हमेशा सहयोग किया जाएगा उन्होंने कहा कि इनके द्वारा बनाई गई राखियां को विभिन्न संस्थाओं में बिक्री के लिए सहायता की जाएगी। चारु फाउंडेशन और नवचतना संस्थान के द्वारा
अक्षम बच्चों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now