कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कार सेवा दल संस्था द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी देने का शुरू किया गया अभियान।

बरसात के मौसम में डायरिया जैसे संक्रमण से बचाव के लिए लोगों किया जागरूक।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हर रोज दी जाएगी अलग-अलग विषयों पर स्वास्थ संबंधी जानकारियां
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कार सेवा दल संस्था द्वारा डायरिया पर किया गया जागरुक। संस्था के सदस्यों और स्टाफ़ द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू में बच्चों के वार्ड में डायरिया जैसे संक्रमण पर दी स्वास्थ्य जानकारी। इसमें संस्था के सदस्यों और नर्स के माध्यम से बताया गया कि डायरिया से कैसे बचाव करें। ये संक्रमण गर्मी में ज्यादा फैलता है। जिसको देखते हुए संस्था द्वारा यह अभियान शुरू किया गया। वार्ड में बच्चों के अभिभावकों को बताया गया कि इसके क्या-क्या लक्षण क्या है। जैसे बार-बार शौच जाना, उल्टी आना, पेट दर्द, मरोड़ व शरीर में पानी की कमी।
इस स्थिति में सावधानियां कैसे बरते
हमें घर में हमेशा पानी उबालकर पीना चाहिए। घर पर ORS के पैकेट जरूर रखें। अपने आसपास पानी जमा न होने दे। यदि दो-तीन दिन से पेट खराब है, तो तुरंत डॉक्टर को चेक-अप करवाए। खाने पीने की चीजों को बनाने से पहले अच्छे से धोएं।
संस्था के माध्यम से ये मुहिम इसी तरह चलती रहेगी और आगे समय समय पर ग्रामीण इलाके की आम जनता को, महिला मंडल, युवक मंडल, समूह और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। आज के इस जागरूकता अभियान के समाप्त होने के बाद चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों को संस्था के सदस्य द्वारा टॉफियाँ बांटी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now