कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

लालचंद राणा निर्विरोध चुने गए सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष

न्यूज मिशन
कुल्लू
सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की कार्यकारिणी के चुनाव जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में चुनाब अधिकारी रोशन लाल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न
जिसमें सर्वप्रथम पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त करने के पश्चात निर्विरोध तरीके से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्विरोध तरीके से सेना से सेवानिवृत हो चुके हवलदार लालचंद राणा को सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू का अध्यक्ष चुना गया
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर एलू राम ठाकुर और उपाध्यक्ष के पद पर खेमराज महासचिव के पद पर दूल्ले राम दुग्गल सह सचिव के पद पर हितेश्वर ठाकुर कोषाध्यक्ष बृजलाल कार्यालय सचिव खेम सिंह द्वितीय प्रेस सचिव का दायित्व अधिवक्ता भवानी सिंह ठाकुर एबं विजय परमार को सोपा गया तथा चीफ पैटर्न के पद पर अधिवक्ता दिलीप सिंह ठाकुर को नवाजा गया जबकि कानूनी सलाहकार के तौर पर अधिवक्ता तेजा सिंह ठाकुर को चुना गया इस अबसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष लालचंद राणा ने सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू से जुड़े सभी सामान्य सदस्यों का उन्हें निर्विरोध तरीके से चुने जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सराज वेलफेयर एसोसिएशन का गठन वर्षों पहले किया था उसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए गर्वनिंग बॉडी सहित
सराज वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने का हर सम्भब प्रयत्न करता रहूंगा इस दौरान सराज क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनेक बुद्धि जिबियों एवं प्रबुद्ध जनता ने भाग लेते हुए संगठन के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण सुझाव सांझ किये अंत में संगठन के प्रवक्ता तेजा सिंह नेगी ने बैठक में उपस्थिति दर्ज करने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया यह जानकारी सराज वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू के प्रेस सचिव भवानी सिंह ठाकुर ने दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now