औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024 कौशल भारत शश्कत भारत

न्यूज मिशन
कुल्लू
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी में नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला 2024 समय 09:00AM से 05:00PM बजे तक थीम कौशल
भारत शश्कत भारत के अंतर्गत मनाया गया I इस मेले का शुभारम्भ उपनिदेशक सुंदरनगर संजय गुप्ता द्वारा किया गया l इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू के प्रधानाचार्य अभिषेक ठाकुर, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सैंज के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानपतलीकुहल के प्रधानाचार्य सोनम बोध , जिल्ला रोजगार अधिकारी, नस्ती शिमला से आये अधिकारी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे I अप्रेंटिसशिप मेले की अध्यक्षता ग्रेड – A औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी के प्रधानाचार्य श्री
सुनील कुमार द्वारा करते हुए अप्रेंटिसशिप के प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी और उद्योगपतियों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल में रजिस्टर कर कुशल प्रशिक्षनार्थियोंको प्रशिक्षण देने के लिए जागरूक किया और प्रशिक्षनार्थियों को किस प्रका अप्रेंटिसशिप पोर्टल में प्रशिक्षनार्थियों कोचयनित कर मानदेह देने के बारे मेंबताया I प्रधानाचार्य अभिषेक ठाकुर ने उद्योगपतियों को बताया कि अप्रेंटिसशिप पोर्टल में प्रशिक्षनार्थियों को चयनित करने के उपरान्त आई० टी० आई० शमशी को जरूर बताना सुनिश्चित करें I इस अवसर पर संस्थान केए समूह अनुदेशक युवराज ठाकुर, नवीन कुमार,HPKVN Distt. Co-ordinator सुनील कुमार, अधीक्षक मेहर चंद, अनुदेशक भीष्म सिंह ठाकुर, ,अनुदेशक विशाल ठाकुर, अनुदेशक रविंदर गुलेरिया ,अनुदेशक इशान ठाकुर, अनुदेशक श्री चाँद किशोर ठाकुर, अनुदेशक श्री बीर सिंह,अनुदेशिका कुमुद रैना, अनुदेशिका कौशल्या ठाकुर,अनुदेशिका
कुमारी सुमिता जमवाल इत्यादि उपस्थित रहे I



