कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नगर परिषद ,नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों को अपने स्तर पर कूड़ा कचरा प्रबंधन के दिए निर्देश -तोरुल एस रवीश

कहा- मनाली और आनी में कुछ पंचायतों में प्लास्टिक वेस्ट साइट बनाकर किया जा रहा ठोस कचरा प्रबंधन

कुल्लू, बंजार निरमंड में भी पंचायतें कर रही जगह चिन्हित
नगर परिषद कुल्लू,नगर पंचायत भुंतर बंजार भी डंपिंग साइट बनाने के लिए भूमि का कर रहे चयन
न्यूज मिशन
कुल्लूू
कुल्लू जिला में कूड़ा कचरा के विकराल समस्या को देखते हुए उपयुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने नगर पंचायत नगर परिषद और ग्राम पंचायत को अपने-अपने स्तर पर कूड़ा कचरा प्रबंधन के निर्देश दिए हैं ऐसे में कुल्लू जिला में सिर्फ एकमात्र डंपिंग साइट रंगड़ी मनाली में क्षमता से अधिक कूड़ा कचरा होने के कारण सही तरीके से निष्पादन न करने पर एनजीटी ने नगर परिषद मनाली को 4 करोड़ 60 लाख रुपये का जुर्माना किया है। जिसके चलते प्रशासन की तरफ से 15 जुलाई से रागड़ी डंपिंग साइट पर जिला के अन्य क्षेत्रों से कूड़ा कचरा डंपिंग पर रोक रहेगी।ऐसे में नगर परिषद कुल्लू और, नगर पंचायत भुंतर से निकलने बाले कचरे का निष्पादन करने में दिक्कतें आएगी,ऐसे में उपयुक्त कुल्लू टोल स रवीश की तरफ से नगर परिषद नगर पंचायत और ग्राम पंचायत को साइंटिफिक तौर पर कूड़ा कचरा निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं जिसके लिए डंपिंग साइट चिन्हित करने के भी निर्देश दिए गए हैं वहीं जिला प्रशासन की तरफ से मणिकर्ण घाटी के कल में डंपिंग साइट को लेकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस की आवश्यकता है पूरी की जा रही है वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद कुल्लू के द्वारा भी पुरानी डंपिंग साइट को बहाल करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है ऐसे में नगर परिषद कुल्लू नगर पंचायतभुंतर के साथ-साथ नगर पर पंचायत बंजार में भी कूड़ा कचरा के निष्पादन के लिए काफी परेशानियां जल्दी पड़ रही है
-उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहां की कुल्लू जिला में कूड़ा कचरा निष्पादन को लेकर बहुत बड़ी समस्या है उन्होंने कहा कि नगर परिषद नगर पंचायत और ग्राम पंचायत को कूड़ा कचरा निष्पादन के लिए उचित प्रावधान करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने कहा कि बेस्ट मैनेजमेंट के लिए डंपिंग साइट के लिए भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भविष्य में कूड़ा कचरा का निष्पादन स्थाई रूप से हो सके उन्होंने कहा कि रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के लिए व्यवस्था करें और एसवीएम के तहत शैड बनाकर ठोस कचरा छांट कर निष्पादन किया जाए।
उन्होंने कहा कि साइंटिफिकली कूड़ा कचरा का प्रबंध करने के लिए अन्य साइट भी चिन्हित की जा रही है जिसमें मनाली और आनी में कुछ पंचायतों ने अपने स्तर पर प्लास्टिक वेस्ट कचरा प्रबधान के लिए साइट बनाई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू बंजार निर्मल में भी प्लास्टिक बेस्ट साइट बनाने के लिए पंचायत के स्तर पर कार्य किया जा रहा है ताकि आने वाले समय में रेगुलर बेस पर ठोस कचरा का प्रबंधन जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now