कुल्लू जिला में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी एडवेंचर गतिविधियों पर रहेगा पूर्णत प्रतिबंध- तोरूल एस रवीश
कहा-नदी नालों के आसपास कैंपिंग साइट को भी हटाने के लिए निर्देश

पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, रिवर क्रोसिंग, ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियों पर 2 माह तक रहेगी बंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में मिसलेनियस एडवेंचर एक्टिविटीज रुस और एचपी एरो स्पोर्ट्स रूल के तहत मानसून सीजन में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी एडवेंचर एक्टिविटीज पर पूर्णतया रोक रहेगी इसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी एसडीएम को आर्डर जारी किए गए हैं ऐसे में जिला भर में पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग रिवर क्रॉसिंग ट्रैकिंग सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों पर 2 महीने तक किसी भी तरह की एक्टिविटीज पर रोक रहेगी इसके साथ-साथ जिला प्रशासन की तरफ से नदी नालों के आसपास कैंपिंग साइट्स को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मानसून सीजन में नदी नालों के आसपास अचानक बाढ़ आने से किसी तरह का जान माल का नुकसान ना हो इसको लेकर भी प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी आर्डर जारी किए गए हैं।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि मिसलेनियस एडवेंचर एक्टिविटीज रूल्स और एचपी एरो स्पोटर्स रूल्स के तहत मॉनसून सीजन में 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक एडवेंचर एक्टिविटीज पर पूर्णतः रोक रहेगी उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग ट्रैकिंग रिवर क्रॉसिंग सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों पर पूर्ण रूप बंद रहेगी उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा इसके अलावा अगर मौसम पहले भी खराब होता है तो उसको लेकर भी डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत एडवाइजरी और आर्डर जारी किए जाते है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील है कि वह नदी नालों के आसपास ना जाए और ऐसे में मानसून सीजन में अचानक पानी का भाव कभी भी बढ़ जाता है जिसके चलते नदी नालो के आसपास ना जाए जिससे जान माल का खतरा हो सकता है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ नदी नालों के आसपास कैंपिंग साइट भी हटाई जाए जहां पर मानसून में खतरा हो सकता है उन्होंने कहा किसको लेकर सभी एसडीएमसी को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी कैंपिंग साइट को हटाया जाए।



