कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

3 महाशक्तियों का हुआ मिलन,थाच के देवता ने निकाला नया गुर

महाशक्ति के मिलन को देखकर भावुक हुए श्रद्वालु

देवता वीरनाथ गोहरी के नवनिर्मित डेहरा मंदिर की कल होगी प्राण प्रतिष्ठा
1 वर्ष में बनकर तैयार हुआ मंदिर, 3 देवताओं ने की शिरकत
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ लगघाटी के बड़ाग्रां में देवता वीरनाथ गोहरी के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में तीन महाशक्ति के मिलन को देखने के लिए उमड़ी भीड़। मिलन के दौरान देवता थाच ने नया गुर भी निकाला और हारयानों ने जयकारे के भी नारे लगाए।मिलेन करने के वाद देवता अपने अपने अस्थाई शिविर मे आ कर बैठे। बहीं कल सुवह देवता के नवनिर्मित मदिंर की छत पर मदोर चढाया जाएगा उसके बाद देवता मन्दिर में प्रवेष करेगें। मदिंर को 1 वर्ष के बाद बनकर तैयार हुआ है। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 27 जून को आयोजित होगी। इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन देवता ने शिरकत की। जिसमें थाज के देवता वीरनाथ, और भुटटी के देवता क्षेत्रपाल थान और स्थानीय देवता वीर नाथ गोहरी वीर नाथ बड़ाग्रा उपस्थित रहेे। वही देवता के कारदार नीरत राम ने बताया कि देवता की आज्ञा अनुसार मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। 14 आषाढ़ 27 जून आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सुबह होगी। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ऐसे में इस मंदिर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन देवता भी पंहुचे हैं। उन्होंने कहा कि आज तीनों देवताओं का मिलन देवता के प्रांगण बड़ाग्रां में देर शाम को मिलन हुआ है। प्रातः 4ः00 बजे मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें तीनों देवता उपस्थित रहेगें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी जन मानस को मंदिर की इस प्राण प्रतिष्ठा की शामिल हो सकते है और सभी लोग इस शुभ कार्य के अवसर पर देवता से आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि 28 जून को दोनों देवता अपने घर की ओर रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now