कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

एडवेंचर गतिविधियों में हादसे को रोकने के लिए विभाग उठा रहा सख्त कदम-सुनयैना शर्मा

कहा-7 सालों में 9 हादसों में 11 लोगों की हुई है मौत

पीज पैराग्लाइडिंग साइट में नियमों की उल्लंघना करने पर उड़ानों पर लगाई रोक

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में जिला पर्यटन विभाग के द्वारा एडवेंचर गतिविधियों में हादसे को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है ऐसे में कुल्लू जिला में 3 पैराग्लाइडिंग साइट पर उड़ानों पर रोक लगा दी है वही हाल ही में पीज से ढालपुर पैराग्लाइडिंग साइट पर नियमों का उल्लंघन करने पर जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा पायलट को ₹10000 का जुर्माना और एक सप्ताह तक उड़ानों पर रोक लगाई है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनैना शर्मा ने कहा कि कुल्लू जिला में दो-तीन पैराग्लाइडिंग साइट को बंद किया गया है उन्होंने कहा कि गड़सा, रायसन, पीज पैराग्लाइडिक साइट पर उड़ानों को फिलहाल बंद किया है उन्होंने कहा कि गैस पैराग्लाइडिंग साइट में मामला जमीनी विवाद की वजह से कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए बंद किया गया है और रायसन और पीज पैराग्लाइडिंग साइट पर नियमों का उल्लंघन करने पर बंद किया गया है उन्होंने कहा कि पेज पैराग्लाइडिंग साइट में अंधेरा होने तक उड़ानों का मामला सामने आया था उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के द्वारा मार्शल नियुक्त कर नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया था लेकिन उसमें संगठन फेल हुई है उन्होंने कहा कि अब यह निर्णय लिया गया है कि जब तक पैराग्लाइडिंग साइट पर सरकारी मार्शल तैनात में होंगे तब तक ऑपरेशन को बंद किया गया है उन्होंने कहा कि जिला पर्यटन विभाग के द्वारा पेट को की सुरक्षा के मध्य नजर नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है उन्होंने कहा कि एडवेंचर एक्टिविटीज में रेगुलेटरी करने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि पिछले 7 सालों में पैराग्लाइडिंग मे 9 हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है जिसमें आठ पर्यटक एक हेल्पर और दो पायलट की मौत हुई है उन्होंने कहा कि इसलिए ही पर्यटन विभाग के द्वारा सुरक्षा के मध्य नजर इस तरह के कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
वीओ- कुल्लू मनाली पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन पीज के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि 2 दिन पहले कुल्लू में पैराग्लाइडिंग पायलट के द्वारा नियमों का उल्लंघन कर देर शाम को उड़ान भरी गई थी उन्होंने कहा कि उसके बाद संगठन की तरफ से पैराग्लाइडिंग पायलट को 10 दिन के लिए ऑपरेशन सस्पेंड किया गया है उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा पायलट को ₹10000 का जुर्माना भी किया गया है उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग के द्वारा मार्शल की तनाती तक पीच पैराग्लाइडिंग साइट में उड़ानों पर रोक लगा दी है उन्होंने कहा कि मार्शल की तैनाती की जा रही है ऐसे में एसोसिएशन के द्वारा नियमों का सही तरीके से पालन किया जा रहा है

Add reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now