कुल्लू जिला में नशा ज्वलंत मुद्दा लोगों को जागरूक करने ब्रह्माकुमारीज चला रहे नशा मुक्ति भारत अभियान-तोरुल एस रवीश
कहा-जिला भर के सभी शिक्षण संस्थानों स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक जगह पर चलाया जाएगा नशा मुक्ति भारत अभियान

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा 15 दिवसीय नशा मुक्ति भारत अभियान का उपयुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के लिए ब्रह्माकुमारी माउंट आबू राजस्थान के साथ एमओयू के तहत ब्रह्माकुमारीज जागरूकता रथ कुल्लू पहुंचा जहां पर उपयुक्त कुल्लू एस रवीश ने नशा मुक्ति भारत अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान ब्रह्माकुमारी के जागरूकता वैन में एलईडी और मेघनाथ के पुतले के माध्यम से ब्रह्माकुमारी के द्वारा नशा मुक्ति के लिए लोगों को संदेश दे रहे हैं कुल्लू जिला में 15 दिनों तक गांव गांव और शहर शहर में जागरूकता रथ लोगों को नशे के दुष्ट प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा ताकि नशा मुक्ति भारत अभियान को सफल बनाए जा सके।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार के सौजन्य से एम ओ यू के तहत कुल्लू जिला में नशा मुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ कुल्लू उपमंडल से हुआ है उन्होंने कहा कि मैं प्रशासनिक अधिकारी होने के चलते ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का धन्यवाद करती हूं उन्होंने कहा कि यह अभियान जिला भर के सभी शिक्षण संस्थानों स्वास्थ्य संस्थानों और सार्वजनिक जगह पर चलाया जाएगा जिसमें नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में नशा एक ज्वलंत समस्या है इसके समाधान के लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत जरूरत है उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सभी वॉलिंटियर्स का आभार प्रकट करती हूं।
ईश्वरीय विश्व विद्यालय कुल्लू की प्रभारी बीके किरण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति भारत अभियान की शुरुआत 21 में से राज्यपाल महोदय के द्वारा की गई है उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज कुल्लू जिला में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता बेन कुल्लू पहुंची है जिसके माध्यम से शिक्षण संस्थानों स्वास्थ्य संस्थान सार्वजनिक स्थानों पर वीडियो के माध्यम से मेघनाथ के पुतले और ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भारतवर्ष को स्वर्णिम भारत बनाने के लिए कई राज्यों में नशा मुक्ति भारत अभियान चलाया जा रहा है ।



