कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा-योगी आदित्यनाथ

कहा-कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

राम ढोंगी भारत की आकस्मिकता, अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करते है
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक रथ मैदान में भाजपा विशाल चुनावी जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडी संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी कंगना रनौत के लिए प्रचार किया इस तरह उन्होंने कांग्रेस के नेताओं और पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी मौजूद रहे।
योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा है और कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताया। उन्होंने कहां की कांग्रेस को वोट देने का मतलब है मुस्लिम लीग को वोट देना और कांग्रेस से रास्ते से भटक गई है। कांग्रेस चारों खाने चित है।कांग्रेस सभी सीटों पर नहीं लड़ रही है।कांग्रेस का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र
कांग्रेस के घोषणा पत्र में संपति बंटवारा करने बात कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा स्वतंत्र भारत मे औरगजेब को पैदा मत होने देनाऔरगजेब ने देश काशी भगवान विशनाथ का तोड़ा था। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत में महारानी लक्ष्मीबाई जैसा साहस है और मुंबई में उद्धव ठाकरे के खिलाफ लड़कर इसका परिचय दिया है और पानी पिलाने को मजबूर किया था उन्होंने कहा कि कंगना के लिए प्रचार का सौभाग्य मिला है और कन्याकुमारी से कश्मीर तक एक नारा है फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार है जनता कहती है जो राम को लाए है उसको लाएंगे। राम भक्त भारत हित सर्वोपरि पालमपुर भाजपा ने राम मंदिर का संकल्प लिया था राम लला का मंदिर बनाएंग 500 बर्षो के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाया
अयोध्या में नई अयोध्या बनाई है भव्य राम मंदिर के साथ सारा क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया है
हिमाचल के जवान देश की सीमाओं पर रक्षा के लिए खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश में केंद्र की सरकार ने 10 वर्ष में अनगिनत आईआईटी आईआई एम ,एम्स बनाए है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य रसोई गैस धुंआ मुक्त राज्य बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में माफियाओं को ठीक करने का प्रयास कर रहे है देश मे माफियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है उत्तप्रदेश 7 बर्षो में कोई माफिया नहीं रहा उत्तरप्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा 1 जून को कंगना रनौत को वोट देकर संसद में भेजना कंगना रनौत ने अपने दम पर सिनेमा जगत में कामयाबी हासिल की है कुल्लू वासियों को कंगना रनौत के सामर्थ्य के लिए सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now