कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा ने फोरलेन प्रभावितों को दिया धोखा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के देंगे एक मौका-दिनेश सेन

न्यूज मिशन
कुल्लू
फोरलेन संघर्ष समिति जिला कुल्लू के प्रभावितों एवं विस्थापितों की बैठक संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन की अध्यक्षता में देवधाम कॉम्प्लेक्स बाशिंग में संपन्न हुई । इस बैठक में सभासदों ने भारी मात्रा में भाग लेते हुए बड़े गर्म जोशी से अपने विचारों को साँझा किया । बैठक का आरंभ करते हुए अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी दी कि वर्तमान लोकसभा चुनाव के मध्य नजर संघर्ष समिति का संपर्क कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह व भाजपा के मण्डी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर से हुआ, किंतु गोविंद ठाकुर ने आनाकानी करते हुए इस फोरलेन मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ दिया जबकि विक्रमादित्य द्वारा गत दिनों अपने कुल्लू प्रवास के दौरान इस विषय पर विभिन्न जनसभाओं के दौरान अपने संबोधन में फोरलेन संघर्ष समिति को भविष्य में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया है । गौरतलब है कि इस विषय को भाजपा तथा कांग्रेस दोनों दलों ने अपने 2017 के विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में सम्मिलित किया था । वर्ष 2022 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने व इस समस्या के समाधान बारे गठित राजकीय समिति का अध्यक्ष तत्कालीन मंत्री गोविंद ठाकुर को बनाया गया था, अनेक बार अधिकारियों व संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के बावजूद भी सरकार की ओर से परिणाम शून्य रहा । उसके उपरांत वर्ष 2022 के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा द्वारा इस मुद्दे को सिरे से खारिज किया किंतु कांग्रेस के घोषणा पत्र में पुन: सम्मिलित किया गया । आज की बैठक में काफी तर्क वितर्क के बाद यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य के आश्वासन देने की एवज में फोरलेन संघर्ष समिति जिला कुल्लू एक गैर राजनीतिक संगठन होने के बावजूद भी वर्तमान चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह द्वारा की गई घोषणा के आधार पर उनका भरपूर समर्थन करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now