
कुल्लू जिला में 334331 मतदाता ,सर्विस सलेक्टर्स 1078
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में लोकसभा चुनाव के लिए जिला निर्वाचन विभाग के द्वारा 575 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं।जिला में कुल वोटर 334331 मतदाता है।कुल्लू जिला में 47 पोलिंग वूथ में पोलिंग पार्टी को पैदल सफर तय करना पड़ेगा।यही नहीं 4 पोलिंग वूथ तो 4 से 22 किलोमीटर दूर है जहां पोलिंग पार्टी को पैदल सफर कर पहुंचना पड़ता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू तो रूल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू जिला में 575 पोलिंग बूथ है जिनमें से मनाली में 111 कुल्लू में 157 और बंजार के 162 और 144 में पोलिंग वूथ है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 47 पोलिंग बूथ ऐसे हैं जहां पर पोलिंग पार्टी को पैदल चलकर पहुंचना है उन्होंने कहा कि इसके साथ चार ऐसे पोलिंग स्टेशन है जहां पर 4 से 10 किलोमीटर की दूरी पोलिंग पार्टी को तय करनी है उन्होंने कहा कि जिसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के शौरन आगे पोलिंग बूथ 4 किलोमीटर दूर है 364 मतदाता है और कुल्लू विधानसभा में रशोल पोलिंग वूथ 10 किलोमीटर पैदल है जिसमें 476 मतदाता है। बंजार विधानसभा में शाकटी पोलिंग वूथ 22 किलोमीटर पैदल है जिसमें 99 मतदाता है।उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा में शागली पोलिंग वूथ है। जहां पर 261 मतदाता है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में सितारा ऐसे पोलिंग बूथ है जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है और शैडो जॉन है उन्होंने कहा कि मनाली में 2 कुल्लू में 5 बंजार में 8 और आनी में 2 पोलिंग वूथ है। जहां पर वीएचएस सेट से संपर्क करते है।



