कांग्रेस पार्टी देशद्रोही अंतरराष्ट्रीय ताकतों से मिले है-कंगना रनौत
कहा-1947 में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर इस्लामिक रिपब्लिक पाकिस्तान बनाया

हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे
कंगना रनौत ने फिर दोहराया देश को 2014 में सही मायने में मिली आजादी
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत ने कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा में 4 चुनावी जनसभा को संबोधित किया इस दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे है। बजौरा में कंगना के पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । इस दौरान कंगना को हार पहनाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी,कंगना रनौत की सिक्यूरिटों के जवान लोगों को कंगना को हार पहनाने के लिए रोकते हुए नजर आए ऐसे में कंगना हंसमुख अंदाज में लोगों से मिल रही है लेकिल सिक्यूरिटी के जवानी की सख्ती के चलते भाजपा के पदाधिकारियों को कंगना को मिलने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने बंजार विधानसभा के बजौरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को देशद्रोही करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 6,7 सालों में भारत अर्थव्यवस्था में 11 स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंचने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देश तर्क हो गए हैं उन्होंने कहा कि कितनी अंतरराष्ट्रीय शक्तियां और अंतरराष्ट्रीय ताकते कांग्रेस के साथ मिला है और कांग्रेस पहले से ही देशद्रोही थे उन्होंने कहा कि चाहे सीए के खिलाफ चाहे किसान आंदोलन हो सड़कों पर प्रोटेस्ट करते हैं उन्होंने कहा कि कई देशों में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है उनको नागरिकता देने के लिए सीए कानून है उन्होंने कहा कि सीए के खिलाफ देश में कई लोग दंगा फैलाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ताकते देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें कहा कि ऐसे में राहुल गांधी चांद पर कभी आलू उगाना चाहते हैं। और कभी मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कभी लोकतंत्र के मंदिर में राहुल गांधी आंख मार के जाते हैं और बचकानी हरकतें करते हैं कौन भूल सकता है वह बेवकूफी की चकले और राहुल गांधी कार्टून है इसे कुछ नहीं होने वाला। रेखा की इन अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र के खिलाफ हमको बच के रहना है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग पुरुष है और हमारा सौभाग्य है। हमने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मुगलों और अंग्रेजों की गुलामी देखी और कांग्रेस का कुशल देखा उन्होंने कहा कि सही महीने में आजादी हमें 2014 में मिली है और इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की स्वतंत्रता सनातन की स्वतंत्रता लड़का की जब 1947 में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर इस्लामिक कंट्री पाकिस्तान को बनाया था तो हिंदुस्तान को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाया उन्होंने कहा कि अबहम भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।



