सेउबाग गाहर सड़क के मामलें को गंभीरता से सरकार प्रशासन करें स्थाई समाधान-गोविंद सिंह ठाकुर
कहा-गाहर पंचायत के लोगों से मिले पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

सेउबाग -गाहर सड़क को बंद करने को लेकर पंचायत के लोगों ने रखी समस्या।
सैकड़ों लोगों ने सड़क को बार बंद करने के विरोध में जताया रोष
15 वर्षो के बाद व्यक्ति बार बार सड़क बंद कर ग्रामीणों को यातायात के लिए ही रही परेशानी
स्थानीय जनता का कहना व्यक्ति द्वारा पहले भी इस सड़क को किया जा चुका है बंद।
ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार समस्या के समाधान की लगाई गुहार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत में सेउबाग से गाहर सड़क में सुइरोपा पंचायत घर के समीप स्थानीय व्यक्ति द्वारा सड़क बंद करने परlसैंकड़ो ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। स्थानीय व्यक्ति ने सड़क पर जेसीबी लगाकर सड़क पर गहरे गडढ़े किए जिसके चलते सड़क पर यातायात बंद हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा इस दौरान स्थानीय लोगों को प्रशासन को सूचना दी जिसके बाद एडीएम विकास शुक्ला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटों बातचीत की वही इस मामले की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और उपमंडलाधिकारी नागरिक कुल्लू को इस समस्या के समाधान करने को कहा। फिहलाल सड़क को खुलवाया लेकिन ग्रामीणों ने सरकार प्रशासन इसका स्थाई समाधान करने की मांग की है।
पंचायत के स्थानीय निवासी रूम सिंह ने कहा कि 2006 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया था। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की जमीन को इस निर्माण सड़क के कारण नुकसान हो रहा था उन सभी से लिखित तौर से एफिडेविट( शपथ पत्र) लिया गया था। यहां के सभी स्थानीय लोगों ने यह एफिडेविट दिया था। उन्होंने कहा कि आज यहां के स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस सड़क को बंद कर दिया गया था जिसके चलते पंचायत के सैकड़ो हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रूम सिंह ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए आज प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे जिसमें लोक निर्माण विभाग पुलिस विभाग उपमंडल अधिकारी नागरिक कुल्लू मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि इस समस्या का समाधान किया जाए जिससे पंचायत के लोगों को किसी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़ें।
पूर्व मंत्री भाजपा।प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 2006 में जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत इस सड़क को बनाया गया था तो उसे समय यहां के सभी ग्रामीणों ने सड़क निर्माण हेतु एफिडेविट दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस सड़क को बने हुए 15 वर्ष से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को भी शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल के मध्य तीन से चार बार इस सड़क को बंद किया गया था उन्होंने कहा कि इस सड़क का मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था। उन्होंने कहा कि इस सड़क का बंद होना लोगों के लिए बहुत नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले के पक्ष सरकार को जिस गति से कार्य करना चाहिए था उसे गति से कार्य नहीं किया गया उन्होंने कहा कि यदि सरकार को इस जगह को एक्वायर (अधिग्रहण) भी करना पड़े तो सरकार इसे अतिशीघ्र करें। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन या सुनिश्चित करें कि यह सड़क बंद ना रहे अन्यथा लोगों के हित के लिए लड़ाई लड़नी पड़े तो अवश्य लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार गंभीरता से इस समस्या का शिकार समाधान करें।
स्थानीय निवासी ठाकुर चंद कोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 2006 में निकली है तो यह मेरे ख्याल प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का अंतिम सड़क थी जो एफीडेक्ट पर निकली थी उसके बाद तो सारा प्रोसेस गिफ्ट से चला था । सड़क निकालने कि में व्यक्ति ने एफिडेविट भी दिया था लेकिन उसके बाद कोर्ट में गया और उसके बाद कोर्ट में कहा कि अफॉर्डेबल मैं नहीं दिया है उन्होंने कहा कि उसके बाद जब कोर्ट ने फैसला उसके पक्ष में दिया तो उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने उसे मुआवजा देने के लिए बात कही या नहीं पर उसने पिछले तीन-चार महीना में चार-पांच बार सड़क बंद कर लोगों को परेशान किया उन्होंने कहा कि आज भी सुबह 11:30 बजे से लेकर 3:00 बजे तक सड़क बंद रखी और उसके बाद लोगों को यातायात के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान करें अमेरिका की इस सड़क से तीन पंचायत की आवाजाही है और बार-बार बंद होने से लोगों को स्कूली छात्रों को कॉलेज के छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन इस समस्या का स्थाई समाधान करें
स्थानीय निवासी रेणू ठाकुर ने कहाकि गाहर सड़क में व्यक्ति के द्वारा बार बार सड़क बंद कर स्कूल कॉलेज के छात्रों और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि सरकार प्रशाासन इसको लेकर स्थाई समाधान करें।उन्होंने कहाकि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी जनता की समस्या के समाधान के लिए जनता के बीच पहुंचे है ऐसे में हम उनका भी आभार प्रकट करते है



