कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

52 वर्ष बाद लाहौल स्पीति में कांग्रेस पार्टी ने महिला को दिया टिकट -अनुराधा राणा

कहा- शीर्ष हाई कमान और प्रदेश नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतरने का करूंगी प्रयास

कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कुल्लू में अनुराधा राणा का किया स्वागत

न्यूज मिशन
कुल्लू
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति से कांग्रेस ने युवा चेहरे अनुराधा राणा को विधानसभा उपचुनाव का टिकट दिया है ऐसे में टिकट मिलने के बाद अनुराधा राणा का कुल्लू में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं खतक पहन कर स्वागत किया इस दौरान अनुराधा राणा ने टिकट मिलने पर शीर्ष नेतृत्व प्रदेश नेतृत्व और लाहौल स्पीति उपचुनाव प्रभारी जगत सिंह नेगी सह प्रभारी सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड सहित लाहौल स्पीति के पदाधिकारी और सभी दावेदारों का आभार जताया
कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा राणा ने कहा कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने 52 वर्षों के बाद महिला को उम्मीदवार बनाया है उन्होंने कहा कि मेरा राजनीति में कोई लंबा अनुभव नहीं है पिछले 3 वर्षों से जिला परिषद अध्यक्ष के तौर पर पूरे लाहौल स्पीति के लोगों के लिए दिन-रात कार्य किया है उन्होंने कहा कि ऐसे में पार्टी के श्रेष्ठ नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व की उम्मीद पर खरा उतना का प्रयास करूंगी उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति से कांग्रेस पार्टी ने महिला उम्मीदवार को टिकट देखकर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण् प्रदेश और देश को दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तिकरण के लिए खोखले वादे किए हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं के हितेषी रही है उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने लाहौल स्पीति विधानसभा को जो कलंकित किया है इस बार के उप चुनाव में पूर्व विधायक को लाहौल स्पीति की जनता जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now