देवता थान ने माता फुंगणी का निकाला नया गुर, हारयानों में खुशी की लहर
सभी देवी देवता अपने देवालयों को हुए विदा
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भुटटी गांव में देवता क्षेत्र पाल के मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य पुर्ण करने के वाद सभी देवता अपने स्थाई निवास को रवाना हुए।बहीं आज सुबह देवता बलारग और शालंग थान अपने बड़े भाई के मन्दिर से आज रवाना हुए। देवताओं की विदाई के लिए आज सुबह देवता मन्दिर से बाहर निकले और आपसे में मेल मिलाप किया, और अपने निवास स्थान को निकल पड़े। बहीं शालंग के हारयानों के देवता थान भुटटी से अर्ज किया कि उन्हे माता के लिए गुर की मांग रखी। और खेल खेल में देवता ने हारयनों के कहने पर गुर निकाला और इस दौरान हारयनों में खुशी की लहर आई और देवता के साथ झूमे। आगे की कार्यवाही देवता के आदेशानुसार होगा।
देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई और आज देवताओं को विदाई के लिए बाहर निकाला था सभी देवी देवताओं ने आपस में मेल मिलाप करके देवता अपने स्थाई निवास की तरफ गए। उन्होंने बताया कि देवता क्षेत्रपाल थान और देवता शालंग थान झूमते हुए और हरियानों ने देवता से अर्ज की और हरियानांे के कहने पर देवता ने माता फुंगनी का नया गुर लगभग 20 वर्षों के बाद निकाला जिसे हरियानों में खुशी की लहर है उन्होंने कहा कि उसके बाद नय गूर डावे राम को देव नीति के अनुसार खेल करवाई गई उसके बाद देवता को मंदिर में विराजमान किया और और कल सुबह देवता अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंग।
शालंग थान के कारदार ने बताया कि 20 साल के बाद देवता ने माता फुगंणी का गुर डावे राम को निकला है देवता भुटटी के द्वारा उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दोनो देवता आपस में दुख सुख बांटते हैं उन्होंने कहा कि कई साल पहले हमारे देवते के द्वारा इनका गुर निकला था तो आज देवता ़क्षेत्रपाल थान के द्वारा गुर निकला गया और दोनों हरियानों में बहुत ही खुशी की लहर है उन्होंने कहा कि इससे पहले मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई ऐसे में दोनों खुशियां एक साथ आई है जिसमें हरियानों में काफी खुशी का माहौल है उन्होंने कहा कि कल सुबह देवता अपने हरियानों के साथ अपने निवास स्थान के लिए रवाना होंगे जो देवता का नया गुर निकला गया है उसे उसके घर तक देवता के द्वारा छोड़ा जाएगा और आगे का कार्य पूरे देव नीति के साथ किया जाएगा।



