कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में कांग्रेस की सरकार में स्वास्थ्य सुविधाएं खस्ताहाल-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-कांग्रेस सरकार ने आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्मा की सुविधा भी बंद

ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भाजपकुल्लू मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मलेन में नेताओं ने दिए टिप्स
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भाजपा कुल्लूमंडल् केे पन्न प्रमुख सम्मलेन में जे एंड के के पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया और मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ,बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी और पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह सहित मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।कुल्लू मंडल के पन्न प्रमुख सम्मलेन में बड़ी संख्या में वूथ पालक और वूथ पालक मौजूद रहे है।भाजपा के नेताओं ने पन्न प्रमुख् सम्मेलन में वूथ अध्यक्ष वूथ पालकों को केंद्र सरकार विभिन्न् विकास कार्यो को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। भाजपा के नेताओं ने पन्न प्रमुख सम्मेलन में टिप्स दिए।
मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने पन्न प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते कहाकि कुल्लू जिला में पिछले डेढ साल से स्वास्थ्य सुविधाए चरमराई हुई हैै और पूर्व सरकार के समय में यहां के सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर बार बार धरना प्रदर्शन करते थे लेकिन आज कुल्लू जिला में लोगों को ईलाज फर्श पर करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में भाजपा के समय में विकास कार्य हुए है और आयुर्वेद अस्पताल में पंचकर्मा की सुविधा मिलती थी लेकिन पिछले डेढ साल से पंचकर्मा भी बंद है।उन्होंने कहाकि पूर्व की सरकार ने कुल्लू में 14 करोड़ रूपये मातृ शिशु असप्ताल का बनाया है और उसमें गर्भवती महिलाओं को ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई लेकिन कांग्रेस सरकार उसमें कर्मचारियों की कमी को पूरा नहीं करपाई ।उन्होंने कहाकि पूर्व सरकार के समय में कुल्लू जिला में ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की सुविधाओं के लिए सरकारी संस्थान बंद किए है।जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी कार्य के लिए परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now