कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
6 देवी देवताओं ने देवता क्षेत्रपाल थान के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में लिया भाग
कल सुबह मंदिर को एक सूत्र में बांधेगे देवता

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की लगघाटी के भुटटी गांव में देवता क्षेत्रपाल थान का भव्य काष्टकुणी शैली से नवनिर्मित मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में 6 देवी देवताओं ने लिया भाग वही देवता के कारदार सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि आज सुबह मंदिर पर देव आज्ञानुसार लकड़ी के बदोर लगाए गए, जो भी देव कार्य को भी पूर्ण किया गया, उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह सवेरे मंदिर एक सूत्र में बांधा जाएगा, उसके उपरांत दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना रहेगा और वे देवी देवताओं से आशीवाद लेंगे उन्होंने बताया कि देवता वीर नाथ बुधवार को अपने लावलशकर सहित पंहुचे हैं। बही सभी देवी देवताओं ने हल्की की जिसमें सभी हारयान झूमे उसके बाद देवी देवताओं ने नए मंदिर प्रवेश किया,



