कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत हार मान कर अपने आप को कर रही चुनाव दूर या भाजपा राजनीतिक रणनीति से चढ़ा रही बलि -सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-लोकसभा चुनाव जमीनी हकीकत की लड़ाई

कंगना रनौत राजबाड़ा शाही को खत्म करने का बयान अपनी पार्टी के निष्कर्ष नेताओं की कर रही बात
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मीडिया के सवालों के जबाव में कहा कि विक्रमादित्य सिंह का परिवार राजनीति से पुराने बक्त से जुड़ा है। विक्रमादित्य सिंह के पिता पिता स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह प्रदेश मव 6 बार मुख्यमंत्री रहे और उनकी माता प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से 3 बार सांसद का प्रतिनिधित्व क्या है उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह खुद 2 बार विधायक चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं और प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार कंगना रनौत राज्य राजवाड़े शाही को खत्म करने की बात कह रही है वह अपने ही पार्टी के कुछ लोगों को यह बात कहना चाह रहे हैं और यह इस वक्त निष्क्रि बैठे है । उन्होंने कहा कि इस बक्त जमीनी हकीकत को लेकर जमीनी लड़ाई है जमीन पर उतरकर हर घाटी में जाकर और जनता के बीच जाकर यह लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को जहाँ गंभीरता से इस चुनाव को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कंगना रनौत अपने आप को चुनाव से दूर कर रही है और वह हार मान चुकी है या बीजेपी अपना फायदा उठाने के लिए मंडी लोकसभा में उनकी बलि चढ़ा रही है।

Add reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now