कुल्लूहिमाचल प्रदेश

भाजपा ने मंडी में पैराशूट से उतारी कंगना रनौत लोकसभा चुनाव को लेकर नहीं गंभीर -सुंदर सिंह ठाकुर

कहा-भाजपा ने मंडी के नेताओं और जनता के साथ किया षडयंत्र

मंडी संसदीय क्षेत्र में कंगना रनौत चुनाव को लेकर नहीं गंभीर
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत पर फिर निशाना साधते हुए कहा कि कंगना रनौत चुनाव प्रचार के बाद पहले कुछ दिनों के लिए मुंबई चली गई और अब हिमाचल को छोड़कर दूसरे राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में गई है उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र देशभर में दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल की दृष्टि से संसदीय क्षेत्र है ऐसे में कंगना रनौत की गंभीरता और रुचि इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कभी मुंबई जा रही है और कभी दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जा रही है उन्होंने कहा कि कंगना रनौत कभी मुंबई के ब्यूटी पार्लर में जा रही है और कभी दूसरे राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में जा रही है । त्रासदी में कंगना रनौत हिमाचल में नहीं आई और ऐसे में कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र के क्षेत्रफल के बारे में भी जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि हाई कमान ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार करते हुए कंगना रनौत को मंडी से प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भाजपा ने जिस प्रकार पूर्व सांसद स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद कारगिल हीरो पूर्व सैनिक को टिकट दिया उन्होंने कहा कि उसमें भी हार में ज्यादा अंतर नहीं था और उसके बाद महेश्वर सिंह भी टिकट के लिए खड़े हुए थे और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर खड़े होते हैं और इसके अलावा मंडी से बहुत सारे निष्ठावान भाजपा के कार्यकर्ता और चेहरे टिकट के लिए खड़े हुए थे और निष्ठा बंद परिचित लोग टिकट में थे उन्होंने कहा कैसे में भाजपा के हाई कमान ने पैराशूट से कंगना रनौत को मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशी बनाया है कंगना रनौत जो है मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव को गंभीरता से नहीं ले रही है उन्होंने कहा कि कंगना रनौत ने ना तो पहले हिमाचल को कभी गंभीरता से लिया और ना इस चुनाव को कविता से ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व कंगना रनौत को चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत की जो छवि है भाजपा उसको भुना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कंगना रनौत को देखना चाहते हैं इस कार्यक्रम को छोड़कर कंगना दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जा रही है यह हास्यप्रद है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति राजनीति में अभी एंट्री कर रहा हो और 5 दिन के लिए किसी दूसरे राज्यों में चुनाव कार्यक्रम लगे यह संकेत है निकट भविष्य में मंडी की जनता के साथ क्या बरताब वाला है कितने समय को मंडी और हिमाचल की जनता के बीच रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now