प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम नहीं उठा तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में करेगा उग्र आंदोलन- ऋषभ ठाकुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ढालपुर चौक पर देश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पालमपुर बस स्टैंड में युक्ति पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कल्लू ने ढालपुर चौक पर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने युक्ति पर हमला करने वाले दरिंदे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमुराई हुई है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले कल कांगड़ा के पालमपुर स्टैंड पर दिनदहाड़े में स्थानीय युवती शायना पर दराट से जानलेवा हमला किया उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल में शांत वादियों में जिस प्रकार इस तरह की आपराधिक घटनाएं हो रही है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार कानून व्यवस्था महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाए । उन्होंने कहा की जिस प्रकार प्रदेश में दिनदहाड़े महिलाओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसे में एबीपीपी आने वाले समय में पूरे प्रदेश में अगर सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस प्रबंध नहीं किया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की संयुक्त सचिव रिया ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिनदहाड़े महिलाओं पर अपराधिक घटनाएं हो रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए ताकि महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करें उन्होंने कहा कि पिछले कल जिस प्रकार पालमपुर बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े एक दरिंदे द्वारा युवती पर 12 बार दराट से हमला किया गया और उसे लहूलुहान कर घायल किया गया जिसकी हालत नाजुक है उन्होंने कहा कि सरकार दरिंदे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं को कोई अंजाम न दे सके।
बाईट- ऋषभ ठाकुर जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू
बाईट-रिया ठाकुर अखिल भारतीय परिषद संयुक्त सचिव
इकाई कुल्लू
रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



