कांग्रेस हमेशा वंश वाद की राजनीति की हितैशी रही -गोविंद सिंह ठाकुर
कहा -कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह की राजनीति को खत्म करने की साजिश से विक्रमादित्य सिंह को तहत चुनाव मैदान में उतारा

न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहाकि कांग्रेस पार्टी हमेश वंश वाद की राजनीति की हितैशी रही है।उन्होंने कहाकि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी बंश वाद की राजनीति को बढ़ाबा दे रही है।उन्होंन कहाकि मंडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के चुनाव मैदान में लड़ने से चुनौती है लेकिन भाजपा हर चुनौती से लड़ना जानती है।उन्होंने कहाकि मंडी लोकसभा क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह हारेगें और भाजपा की प्रत्याशी सुश्री कंगना रनौत जीतेगी।उन्होंने कहाकि मंडी लोकसभा से कांग्रेस के बड़े बड़े प्रत्याशी हारे है चाहे वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह भी हारी है।उन्होंने कहाकि जब प्रदेश में वीरभ्रद सिंह मुख्यमंत्री थे और उस बक्त भी मंडी लोकसभा से प्रतिभा सिंह को राम स्वरूपशर्मा ने 50 हजार मतो से हाराया था।उन्होंने कहाकि विक्रमादित्य सिंह केबल मात्र मीडिया सोशल मीडिया के नेता है और ।उन्होंने कहाकि विक्रमादित्य सिंह बड़े घराने में पले बड़े बड़े महाराजा है गरीब की समस्या के बारे में उनको जानकारी नहीं है हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़े राज घराने के नेता है और वीरभद्र सिंह प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहे है।उन्होंने कहाकि विक्रमादित्य सिंह को शिमला ग्रामीण क्षेत्र से 5 साल के लिए चुनकर भेजा था।ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने वीरभद्र सिंह की राजनीति को खत्म करने की साजिश के तहत चुनाव मैदान में उतारा।उन्होंने कहाकि भाजपा ने देशवासियों के लिए संकल्प पत्र जारी कर 2047 तक भारत आत्मनिभर्र विकसित भारत का निर्माण होगा।
Add reaction



