राजा मंगल ,शनि मंत्री होने से राजनेताओं में आपसी परस्पर रहेगा विरोध-दिनेश शर्मा
कहा-देश मे बाढ़, अग्नि के प्रकोप से होगा नुक्सान, फंसल,फल फ्रूट होगा अच्छा

विक्रम संवत 2081 में वार्षिक पत्रिका के अनुसार देश में राजनीतिक उठक पठक रहेगी
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश भर में हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2081 को देशवासी हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ऐसे में देवभूमि कुल्लू जिला के सभी मंदिरों में विक्रम संवत 2021 चैत्र नवरात्रि पर पूजा अर्चना हुई वहीं कुल्लू जिला के आराध्य देव भगवान रघुनाथ के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना हुई। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी प्रधान महेश्वर सिंह और पुरुषों ने विधिवत्त पूजा अर्चना की वही हिंदू नए वर्ष विक्रम संवत 2021 के तहत पुरोहित के द्वारा वार्षिक पत्रिका पढ़ी गई जिसमें इस वर्ष के राजा मंगल और मंत्री शनि होने से देश भर में राजनीतिक राजनेताओं में परस्पर आपसे विरोध रहेगा और वही बाढ़ और अग्नि का प्रकोप रहेगा जिससे नुकसान होने की संभावना बनी हुई है इसके अलावा वार्षिक पत्रिका में इस वर्ष फल फ्रूट फसलों अच्छी होगी इसकी भी जानकारी दी गई है।
भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि विक्रम संवत 2081 की शुरुआत हुई है उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों में आज विधिवत पूजा अर्चना हुई है उन्होंने कहा कि ऐसे में प्राचीन समय से विक्रम संवत पर सुबह गुड का सेवन करना शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि कालांतर में इन चीजों में बदलाव हुआ है अब सिर्फ विक्रम संवत बनाने की परंपरा मंदिरों तक ही सीमित रह गई है उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हम पाश्चात्य संस्कृति की तरफ बढ़ रहे हैं और ऐसे में जहां हम न्यू ईयर और हैप्पी बर्थडे मना रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में नए संबंध मंदिरों और ब्राह्मण के घरों में तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत के दिन वार्षिक पत्रिका पुरोहित पढ़ते हैं उन्होंने कहा कि इस वर्ष की वार्षिक पत्रिका मध्यम रहेगा उन्होंने कहा कि राज पाठ के लिए भी दुख रहेगा, उन्होंने कहा कि राजनीतिक दृष्टि से भी उठक पाठक रहेगी ऐसी वार्षिक पत्रिका में संक्षेप में बताया गया है। कहीं पर बाढ़ और अग्नि से नुकसान होगा उन्होंने कहा कि फसलों और फल फ्रूट के लिए भी मध्यम रहेगा इस प्रकार की वार्षिक पत्रिका में जानकारी दी है
भगवान रघुनाथ के पुजारी दिनेश शर्मा ने कहा कि विक्रम संवत 2081 के वार्षिक पत्रिका में इस वर्ष का राजा मंगल और मंत्री शनि है दोनों तेज है और ऐसे में इस वर्ष उठक पाठक होगी और कहीं पर बाढ़ और आगजनी प्रकोप प्रकोप होगा कहीं पर बारिश कम और कहीं पर बारिश ज्यादा होगी उन्होंने कहा कि फासले अच्छी होगी फल फ्रूट अच्छा होगा क्योंकि शुक्र बीच में बैठा हुआ है उन्होंने कहा कि यह वर्ष मध्यम रहेगा उन्होंने कहा कि खासकर राजनीतिक दृष्टि से इस वर्ष नेताओं में परस्पर विरोध होगा और कई राज्यों में सरकार की उठक पठक होगी । उन्होंने कहा कि कहीं सरकार बनेगी और कहीं सरकार गिरेगी इस तरह के दृष्टिकोण भविष्य में बनेंगे उन्होंने कहा कि फिलहाल भविष्य के गर्भ में छिपी है।



