कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के दूर दराज गांव ठारी में 2 रिहायशी मकानों में आग से 20 लाख रूपये से अधिक की संपति का हुुआ नुक्सान

काष्ठकुनी शैली में बने दोनों मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, जान माल का कोई नुकसान नहीं।

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूर दराज ग्राम पंचायत नोहंडा के ठारी गांव में 2 रिहायशी य मकान आग की भेंट चढ़ गए हैं। आगजनी की इस घटना में हरी सिंह, प्रेम सिंह, रणधीर और शेर सिंह के परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रभावित परिवारों ने इस घटना की सुचना स्थानीय ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, शासन प्रशासन और मीडिया को पहुंचा दी गई है। यह क्षेत्र सड़क मार्ग से बहुत ही दूरदराज मे स्थित है, यहां तक कोई भी अग्नि शमन वाहन की सुविधा नहीं पहुंच सकती है। फिर भी स्थानीय लोग इस आगजानी को नियंत्रित करने की कोशिश करी, लेकिन कुछ ही घंटों में सब बरबाद गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आगजानी की घटना का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है कि कैसे आग लगी है। दूर दराज क्षेत्र होने की वजह से इस घटना की जानकारी काफी देर बाद लोगों को मिली। आसपास मौजुद लोगो ने आगजनी को नियंत्रित करने की काफी कोशिश करी लेकिन तब तक सब राख हो चुका था।लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि मौके पर नुकसान का जायजा लिया जाकर प्रभावित परिवारों को उचित राहत राशि सहित हर सम्भव सहायता मिलनी चाहिए।उधर डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके भेजा गया है ।उन्हांने कहाकिप्रारंभिक रिपोर्ट में 20 लाख रूपये की संपति का नुक्सान हुआ है प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now