कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
वायु सेना ने इमरजेंसी में 2 मरीज समेत कुल 5 लोगों को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया भुंतर एयरपोर्ट

न्यूज मिशन
कुल्लू
जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति के केलांग बर्फ में फंसे दो 2 मरीजों को राज्य सरकार ने शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर भुंतर एयरपोर्ट पहुंचाया है। बर्फबारी के कारण मनाली केलांग सड़क मार्ग बंद होने से इन मरीजों को बाहर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प बचा था। लिहाजा उपायुक्त राहुल कुमार और जन प्रतिनिधियों आपातकाल उड़ान के लिए राज्य सरकार से अपील की। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुखू सरकार ने सेना के हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया। शनिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से दोनों मरीजों को एयरलिफ्ट कर कुल्लू पहुंचाया गया है। इस उड़ान से 2 मरीज समेत कुल 5 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि बिलिंग गांव के 64 साल के दोरजे को हर्ट अटेक हुआ और 46 वर्ष के राम सिंह को एयरलिफ्ट किया गया है।



