पर्यटन में रोजगार की अपार संभावनाएं हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी में पर्यटन के लिए वोकेशनल कोर्स पढ़ाया जाए-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम विविधता में एकता का उदाहरण

ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में राज्य स्तरीय फूड और कल्चर फेस्टिवल का सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में 2 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत
समग्र शिक्षा जिला कुल्लू के द्वारा राज्य स्तरीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया । राज्य स्तरीय फूड फेस्टिवल में प्रदेश भर के सभी जिलों के सैकड़ो छात्र छात्राएं भाग ले रही है इस मौके पर एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हिमाचल प्रदेश को केरल की संस्कृति के साथ आदान-प्रदान हो रहा है।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हिमाचल प्रदेश के साथ केरला राज्य की थीम पर राज्य स्तरीय फूड फेस्टिवल कल्चर फेस्टिवल के माध्यम से बच्चों को एक एक्स्पोज़र मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्कूली छात्रों ने साउथ इंडियन डिश बनाया है वह लाजवाब है ऐसे में बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत एक नया अनुभव मिलेगा जिससे भविष्य में उनको टूरिज्म में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा उन्होंने कहा कि बच्चों ने केरल के फूड के साथ-साथ हिमाचल के सभी जिलों के फूड बनाया है जिससे संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ खान-पांच के आदान-प्रदान से प्रोत्साहन मिल रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में देश-विदेश से लोग यहां पर रहते हैं ऐसे विविधता में एकता का उदाहरण यहां पर देखने को मिलता है। उन्होंने आने वाले समय में सरकार से अनुरोध किया जाएगा की हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्कूली छात्रों को वोकेशनल कोर्स के माध्यम से टूरिज्म विषय पढ़ाया जाए ताकि आने वाले समय में युवा पर्यटन किस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिले उन्होंने कहा कि इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे और छात्रों को टेनी क्ले कहीं भी भेजना पड़ेगा उसके लिए भी सरकार प्रावधान करें ताकि आने वाले समय में बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान किया जाएंगे
एक भारत श्रेष्ठ भारत की राज्य कोऑर्डिनेटर वर्षा सूद ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम पूरे देश भर में शुरू किया गया है उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए शिक्षा विभाग सराहनीय कार्य कर रहा है उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी जिलों के 240 छात्रों ने केरल में जाकर वहां की संस्कृति और फूड का अवलोकन किया उन्होंने कहा कि बच्चे जो कभी ट्रेन में नहीं बैठे थे उनको इस कार्यक्रम के तहत एक नया अनुभव प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के द्वारा बच्चों के प्रोत्साहन के लिए समग्र शिक्षा के तहत कुल्लू जिला में राज्य स्तरीय फूड और कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा छात्र-छात्राओं के द्वारा केरल के व्यंजनों के साथ-साथ हिमाचल के सभी जिलों के व्यंजन बनाने का अनुभव लिया है उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता को बढ़ावा देना और हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत और केरल दक्षिण भारत का राज्य है ऐसे में नॉर्थ और साउथ की संस्कृति का आदान-प्रदान हो इसके लिए हिमाचल के साथ केरल को जोड़ा गया है उन्होंने कहा कि ऐसे में अब एक दूसरे राज्यों के संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है जिससे एक दूसरे के प्रति मेल जो देखने को मिल रहा है उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की ही पहल है जिसके द्वारा पूरे देश भर को एकता में बांधने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत के कारण यह सब संभव हो पाया है।



