सुल्तानपुर उप डाकघर गबन मामलें की जांच में 1 करोड़ 16 लाख रुपये की राशि का गबन-मनोहर लाल
कहा- सब पोस्टमास्टर महिला कर्मचारी ने 130 लोगों के खातों से सिग्नेचर स्कैन कर करोड़ो रूपये का किया गबन

6 हजार खातों में से अभी तक 3 हजार खातों की हुई जांच पड़ताल
महिला कर्मचारी ने 36 लाख रुपये की रिकवरी की जमा
सीबीआई ने 2 दिन पहले महिला कर्मचारी के घर से दबिश देकर 2 लाख रुपये की राशि और खातों की पासबुक व दस्तावेज किया जब्त
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के उप डाकघर सुल्तानपुर में तैनात सब पोस्टमास्टर महिला कर्मचारी ने एक करोड़ 16 लाख रुपए की राशि का गबन किया है । जिसकी जांच विभाग के द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही है ऐसे में अब तक की जांच में 130 लोगों के खातों में सिग्नेचर स्कैन कर करोड़ों रुपए की राशि का गवन किया गया है महिला कर्मचारियों ने पिछले ढाई साल में इन खातों से सिग्नेचर स्कैन कर फ्रॉड किया है इसके बाद विभाग के द्वारा महिला कर्मचारी को फिलहाल सस्पेंड किया गया है महिला कर्मचारी के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। विभाग ने महिला कर्मचारी से 36 लाख रुपये की रिकवरी की है जबकि 80 लाख रुपये की रिकवरी बाकी है।यही नही 2 दिन पहले सीबीआई की टीम ने महिला के दर रैड कर 2 लाख2 रुपये की राशि भी जब्त की है और कुछ खातों की पास बुक व अन्य दस्तावेज भी जब्त किए है।महिला कर्मचारी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में मामला दर्ज कर छानवीन शुरू की है।
सहायक अधीक्षक डाकघर कुल्लू मनोहर लाल ने कहा कि सुल्तानपुर उप डाकघर में सब पोस्टमास्टर महिला कर्मचारी ने गबन किया है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को सरप्राइज विजिट के दौरान प्रेस किया है उन्होंने कहा को उसे दौरान उप डाकघर में 36 लख रुपए कम पाया गया था उसे शिक्षक के आधार पर सुल्तानपुर उप डाकघर में 6000 खातों की जांच पड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि अभी तक 3000 खातों की जांच हुई है जिसमें 130 लोगों के एक करोड़ 16 लाख रुपए के गबन राशि जांच पड़ताल में पाई गई है उन्होंने कहा कि सभी खाता धारकों को एक माह का भीतर क्लेम फॉर्म भरवा कर पब्लिक मनी उनके खाते में जमा की जा सके। उन्होंने कहा कि एसबी आरडी,एसएसए, पीपीएफ, खातों में घोटाले के नए मामलों में 75 लाख रुपये रुपये की राशि गबन हुए है। उन्होंने कहा कि अभी तक 130 खातों में करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि का घोटाला किया है और मामले में अभी भी जांच पड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि बहुत ज्यादा खाते हैं जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों के क्लेम को भी सेटल करने के लिए क्लेम फॉर्म भरवा कर प्रक्रिया पूरी कर रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में गरीब जनता का पैसा उनके खातों में मिले और उसके लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी 25 सितंबर 2021 को उप डाकघर सुल्तानपुर में तैनात हुई थी जिसके बाद 2022-23 में गबन के मामले सामने आए हैं उन्होंने कहां की शुरू में 36 लाख रुपए की राशि जो शॉर्ट पाई गई थी वह उसकी रिकवरी महिला कर्मचारी ने जमा कर दी है और नए मामलों में 75 लाख रुपये रिकवरी को लेकर भी महिला कर्मचारी की तरफ से आश्वासन दिया गया है जल्द जो है इसकी भी रिकवरी जमा किए जाएगी।
सुल्तानपुर उप डाकघर की खाताधारक महिला मीनाक्षी ने कहा कि मेरे खाते से भी 140000 रुपए की राशि मेरे फ्रॉड सिग्नेचर कर निकल गई उन्होंने कहा कि 6 माह पहले मेरे फ्रॉड सिग्नेचर कर राशि निकाली गई मुझे कोई जानकारी नहीं थी उन्होंने कहा कि जब महिला कर्मचारी के घोटाले बारे में पता चला तो उसके बाद जब पोस्ट ऑफिस में गए तो उन्होंने एक 140000 रुपए की राशि कम बताई उन्होंने कहा कि अब जो है डाकघर में पैसे निकालने के लिए जा रहे हैं तो वह पैसे देने के लिए मना कर रहे हैं कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी तब तक जो है वह खाता धारकों को पैसे नहीं दिए जाएंगे कि ऐसे में गरीब लोगों के पैसे के साथ घोटाला किया गया है इसकी जांच की जाए और उनके पैसों की भरपाई की जाए।
स्थानीय निवासी दुष्यंत ने कहा कि सुल्तानपुर उप डाकघर में उनके परिवार के तीन सदस्यों के डेढ़ लाख रुपए की राशि सेबी का अकाउंट से फ्रॉड सिग्नेचर कर निकल गई उन्होंने कहा कि उनके दादी के ₹100000 माता के 35000 रुपए और उनके पिता के ₹15000 की राशि निकल गई है उन्होंने कहा कि उनकी माता उप डाकघर में एजेंट के तौर पर काम करती है और ऐसे में बहुत सारे खाता धारकों के पैसों का फ्रॉड हुआ है उन्होंने कहा कि इस मामले में छानबीन की जाए और उनके परिवार के जो डेढ़ लाख रुपए की राशि है उसकी भरपाई जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग उपडाकघर में एजेंट के तौर पर डाकघर में काम करते हैं। जिनका व्यवसाय इसी काम से चलता है अब ऐसे में बहुत सारे लोगों के पैसों गबन हुए हैं ऐसे में उनको भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है



