डिजिटल संपतियों और महत्वपूर्ण सूचना के बुनियादी ढांचे सीआईआई की साइबर सुरक्षा पर जागरूकता-राहुल कुमार

न्यूज मिशन
केलंग 07 फरवरी 2024
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र मुख्यालय एनआईसी-साइबर सुरक्षाप्रभाग और एनआईसी-सीईआरटी के निर्देशों के अनुसार राज्यों में डिजिटल संपतियों और महत्वपूर्ण सूचना के बुनियादी ढांचे सीआईआई की साइबर सुरक्षा पर जागरूकता के लिए उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक कार्यशाला आयोजित की
गई ।कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत उपायुक्त के मुख्य भाषण के साथ हुई जिन्होंने साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व और बढ़ते साइबर क्राइम से अवगत कराया गयासाथ ही उन्होंने सरकारी तंत्र में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता के महत्च और आज की डिजिटल दुनिया में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिएसरकार की पहल पर भी जोर दिया ।इस कार्यशाला में जगदीप शर्मा जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी लाहौल ने साइबरसुरक्षा के पहलू और वर्तमान परिदृश्य में इसकी आवश्यकता पर जागरूकता कलिए एक प्रस्तुति दी। जिसमें उन्होंने भारत में साइबर हमलों के कुछ हालियाउदाहरण भी दिये एवं उपस्थित प्रतिभागियों को साइबर दुनिया में पाए जाने वालेप्रमुख प्रकार के साइबर खतरों के बारे में जागरूक किया। प्रस्तुतिकरण में साइबरसुरक्षा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम 2023 से संबंधित प्रमुखचुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया और भारतीय कम्पूटर आपातकालीन प्रतिक्रियाटीम सीईआरटी-इन की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी।इस कार्यशाला में उपमंडल अधिकारी नागरिक उदयपुर केशव राम परियोजनाअधिकारी सोनू गोयल सहित इस जिला के सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों नेइस कार्यशाला में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के साथ गहन चर्चाओं और सुझावोंके साथ यह कार्यशाला संपन्न हुई ।



