कुल्लू जिला की लोक संस्कृति पूरी देश दुनिया में प्रसिद्ध -सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-भाषा एंव संस्कृति विभाग संस्कृति के सरंक्षण के लिए कलाकारों कर रहा मंच् प्रदान

सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी की टीम ने जीति लोक नृत्य प्रतियोगिता ट्रॉफी
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने विजेता उपविजेताओं को पुरस्कार भेंट कर किया सम्मानित
लोकनृत्य प्रतियोगीता में जिलाभर की 32 टीमों ने लिया भाग
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कुल्लू के सौजन्य से जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अटल सदन के सभागार में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में जिला कुल्लू से 32 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी सुनील ठाकुर ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सचिव सुखराम, सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन, भी उपस्थित रहेप्रथम, द्वितीय, तृत्तीय स्थान पर रहने वाली विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। जिसमें पहले स्थान पर सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर भुट्ठी विवर्स कॉपरेटिव सोसाइटी और तृतीय स्थान पर कश्यप नारायण युवक मंडल बनोगी रहा।, वहीं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग के द्वारा कलाकारों को मंच प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला की लोक संस्कृति पूरी देश दुनिया में प्रसिद्ध है ऐसे में इस लोक संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए कलाकार अपना सराहनीय योगदान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि बीते वर्ष दशहरा उत्सव में देश-विदेश की संस्कृति की झलक लोगों ने देखी है। ऐसे में सरकार लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कलाकारों को मेले और त्यौहार के साथ-साथ अन्य कई मंच प्रोत्साहन दिया जा रहा है।



