6 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे देशभर में केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने -ंप्रदर्शन व ट्रेक्टर मार्च- नारायण चौहान
कहा-फसलों का लाभकारी मूल्य निर्धारित करना, किसानों को खाद,दवाईयों पर सव्सिडी देना, किसानों की कर्जमाफी का वादा नहीं हुआ पूरा
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल किसान सभा जिला सचिव नारायण सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कल 26 जनवरी को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूरे देशभर में केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ धरने -ंप्रदर्शन व ट्रेक्टर मार्च किए जा रहे हैं। यह प्रदर्शन किसान विरोधी 3 कृषि कानूनों को वापिस करने के मोदी सरकार के खिलाफ किए गए साल भर से ज्यादा लम्वे चले आंदोेलन के दौरान किए गए समझौतों को अभी तक लागू नहीं करने के खिलाफ किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के साथ समझौता करते समय उन्होंने वायदा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारियों को लागू किया जाएगा जिसमें सभी फसलों का लाभकारी मूल्य निर्धारित करना, किसानों को खाद,दवाईयों पर सव्सिडी देना, किसानों की कर्जमाफी और किसान आन्दोलन के समय किसानों पर दर्ज केसों को वापिस लेना जिसे अभी तक मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है उन्होंने किसानो से वायदा किया था कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी को प्रदर्शन का आह्वान किया है। किसान नेता नारायण चैहान ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल्लू में भी हिमाचल किसान सभा मोदी सरकार द्वार किसानों से किए गए वायदों को पूरा नही करने के खिलाफ 26 जनवरी को प्रदर्शन करेगी।



