कुल्लूकृषि बागवानीबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जायका की उप परियोजनाओं का प्रबंधक मंडी डॉ० बलवीर सिंह ठाकुर  ने किया निरीक्षण

न्यूज मिशन
कुल्लू 20 जनवरी
जायका की उप परियोजनाओं का निरीक्षण कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना, जायजा चरण-2 के तहत जिला परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ० बलवीर सिंह ठाकुर  निर्माण अभियंता  सोनू शर्मा ने जल बहाव सिंचाई योजना छरेहरा, जल बहाव सिंचाई योजना नयरैणी, एवं जल वहाव सिंचाई योजना फलटनालह का निरीक्षण किया I इस दौरान उन्होंने तीनों उप परियोजनाओं छरेहरा, नयरैणी और फलटनालह में चल रहे बहाव सिंचाई योजना के निर्माण कार्य को खूब सराहा I अधिकारी ने मौके पर
पाया कि खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू के माध्यम से विभिन्न ठेकेदारों के द्वारा जो निर्माण कार्य किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता काफी संतोषजनक है ी उन्होंने खंड परियोजना प्रबंधन कुल्लू के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगे भी कुहल के निर्माण कार्य को ठेकेदारों से गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध तरीके से कार्य करवाएं I जिला परियोजना प्रबंधक ने कृषक विकास संगठन छरेहरा, कृषक विकास संगठन नयरैणी व कृषक विकास संगठन फलटनालह के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे भी निर्माण कार्य की समय – समय पर निगरानी करते रहें I जिला परियोजना प्रबंधक डॉ० बलवीर सिंह ठाकुर ने खंड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू के
इंजीनियरिंग और कृषि प्रसार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉ० प्रदीप ठाकुर ने कुल्लू व लाहौल स्पीति जिले के अन्तर्गत चयनित 21 उप परियोजनाओं में विभिन्न कूल्हों के निर्माण कार्यों व कृषि प्रसार संबंधित गतिविधियों का विवरण दिया I उन्होंने अवगत करवाया कि कुल 21 उप परियोजनाओं में से 6 उप परियोजनाओं के टेंडर आवंटित हो चुके है व आवंटित 6 उप परियोजनाओं में कार्य प्रगति पर है । जिला प्रबंधक ने खंड परियोजना प्रबंधन कुल्लू के अन्तर्गत आवंटित हुई उप परियोजनाओं के ठेकेदारों के साथ भी समीक्षा बैठक की तथा उन्हे आवंटित कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि वहाव सिंचाई योजनाओं का निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप निर्धारित समय पर हो सके I बैठक के दौरान खंड परियोजना प्रबंधक डॉ० प्रदीप ठाकुर, सहायक अभियंता    अंकुश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता  भरत भूषण, कनिष्ठ अभियंता कुमारी तरुणा शर्मा, कृषि विशेषज्ञ  रुचिका डोगरा, कृषि अधिकारी कुमारी सपना व ठेकेदार राकेश सेन,  यशपाल व  अविनाश मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now