आपदा में केंद्र सरकार से आर्थिक मदद को प्रदेश सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पैंसे बांटकर की बंदर बांट कर किया भ्रष्टाचार-गोविंद सिंह ठाकुर
कहा-प्रदेश सरकार ने 13 महीनों में 13 हजार करोड़ रुपये ऋण लेने का रिकॉर्ड बनाया
बोले-केंद्र सरकार ने आपदा में हिमाचल को 1800 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की
न्यूज मिशन
कुल्ल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर पूर्व सरकार के समय में विकासात्मक योजनाओं के शिलान्यास को फिर शिलान्यास करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू मनाली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर विंटर कार्निवल मनाली में आए थे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू और मनाली के विधायक भुवनेश्वर गॉड ने पूर्व सरकार के समय में कई सड़कों और अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास किए गए थे लेकिन अपना फटा लगाने के लिए फिर से शिलान्यास किए गए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले 1 साल के कार्यकाल में कुल्लू जिला में एक भी नई योजना के लिए धन का प्रावधान् और धरातल पर नहीं उतरा है ऐसे में पूरे सालभर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कर्ज करोड़ों रोते रहे और 13 महीने के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने 13000 रुपये का ऋण लिया है वह पैसा कहां जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र सरकार ने आपदा में प्रदेश को 1800 करोड रुपए का आर्थिक मदद की है। योशीदा धन प्रदेश सरकार की ट्रेजरी में आया है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेशनल हाईवे नहीं की सड़के इन सबको ठीक करने के लिए ढाई हजार करोड रुपए केंद्र सरकार ने खर्च किया उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा में क्षतिग्रस्त हुए 11000 हजार घरों निर्माण करने के लिए पैसा दिया गया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 2700 करोड रुपए अतिरिक्त राशि दी गई उन्होंने कहा कि आपदा में केंद्र सरकार से हजारों करोड रुपए की प्रदेश सरकार ने बंदर बांट की है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रदेश में आपदा से प्रभावित 90% लोग कह रहे हैं कि प्रदेश सरकार ने कोई आर्थिक मदद नहीं की तो ऐसे में हजारों करोड रुपए की धनराशि कहां गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मापदंडों को दरकिनार कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की मदद की है। शुरू में तो कांग्रेस पार्टी के विधायक और जीपीएस कैश बताकर वीडियो बनाते रहे कि यह पैसा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने दिया है उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है और आपका से प्रभावित लोगों की अनदेखी हुई है। प्रदेश सरकार ने अनेक प्रकार की अनियमितताएं की है और आने वाले समय में भी प्रदेश सरकार का विकास को लेकर कोई रोड मैप तैयार नहीं है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में टूरिज्म को तबाह करने के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर भारी भरकम टैक्स लगाकर प्रदेश सरकार की आर्थिक की और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से बाहरी राज्यों के ट्रैवल एजेंट ने टूरिज्म के टूर पैकेज हिमाचल को छोड़कर अन्य राज्यों में भेजें जिससे हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि अब पिछले एक हफ्ते पहले प्रदेश सरकार ने एक नई नोटिफिकेशन जारी कर बाहरी राज्य के लोग हिमाचल प्रदेश में कमर्शियल वाहन खरीद सकते हैं इस तरह की नोटिफिकेशन जारी की है उन्होंने कहा कि ऐसे में हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारों के साथ भी सरकार अन्य कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार शिक्षा विभाग में 2600 गेस्ट टीचर भर्ती कर रही है उसकी हम निंदा करते हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व में भी बैक डोर एंट्री शिक्षा विभाग में भर्ती की है ऐसे में पढ़े-लिखे बेरोजगारों के साथ सरकार अन्य कर रही है।



