कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू नेे दविंद्र ठाकुर का किया स्वागत

न्यूज मिशन
कुल्लू
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज की अगुवाई में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू के कार्यकारिणी सदस्यों ने हाल ही में ईको टूरिज्म के प्रदेश के सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए दविंदर ठाकुर शिष्टाचार भेंट कर स्वागत किया और उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उनको कुल्लू जिला के समस्त सरकारी कर्मचारियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुल्लु जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष देवी सिंह , महासचिव तेजा सिंह और कार्यकारिणी के सदस्य मैंन दत्त, गिनीज़ कुमार ,संजय कुमार, हीरालाल, लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।



