कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
सनातन संस्कृति को लेकर विपक्ष 2 विचारधाराओ में बंटा -महेश्वर सिंह
कहा- राम सब के सनातन धर्म और धर्म संस्कृति का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण

न्यूज मिशन
कुल्ल्लू
अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भाजपा नेता विपक्षी नेताओ के बयानबाजी पर आक्रोशित है ऐसे में भाजपा नेताओं ने सनातन संस्कृति के विरोध करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम लला गर्भ गृह में विराजमान होंगे जहां पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विपक्षी नेताओं के न शामिल होने के बयान को लेकर पूरे देश में राजनीतिक माहौल गर्मी हुआ है।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि सनातन पर विपक्ष दो विचारधाराओं में बंट गया है और राम सबका है यह हम स्वीकार करते हैं लेकिन विपक्ष न जाने क्यों राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से दूरियां बन रहा है उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर अयोध्या में बना है और ऐसे में सबको खुशियां माननी चाहिए उन्होंने कहा कि चाहे वह किसी भी धर्म का हो उसका आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष के नेताओं के बयान आ रहे हैं उसमें साफ जाहिर होता है कि विपक्ष सनातन के मामले में दो विचारधाराओं में बंट गए हैं और जिस प्रकार सुनियोजित तरीके से धर्म के अपमान को लेकर कई घटनाएं सामने आ रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुल्लू जिला में भी देवी देवताओं के अपमान के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं और एक तरफ से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करने का काम विपक्ष के लोग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में इस वक्त सभी देशवासियों को संयम के साथ आगे बढ़ाने के लिए एक जुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए।



