कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विजिलेंस ने NHAI का इंजीनियर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू-10 जनवरी. विजिलेंस की टीम ने कुल्लू के भुंतर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के एक इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। एनएचएआई का एक इंजीनियर किसी काम के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस कुल्लू ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर इंजीनियर को रंगे हाथ पकड़ा है। डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now