कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बंजार में सरकार की लचर कार्यप्रणाली का दिख रहा प्रतिबिंब-सुरेंद्र शौरी

कहा-बंजार में 1 बर्ष से सभी जनविकासत्मक योजनाए के कार्य ठप जनता में भारी रोष

विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में बंजार भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

न्यूज मिशन

कुल्लू

बंजार विधानसभा क्षेत्र में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंजार नगर में रोष रैली भी निकाली और भाजपा कार्यकार्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने प्रदेश सरकार को निशाना साधते हुए कहाकि बंजार में 1 बर्ष से सभी विकास कार्य ठप पड़ गए है ऐसे में सरकार की लचर कार्यप्रणाली का प्रतिबिंब बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भी देखने को मिल रहा है। बस योग्य सड़कों का अभी तक बंद रहना व चल रहे विकास कार्य ठप पड़ना इस सरकार को अब तक व्यवस्था रही है।इसके बाद  बंजार भाजपा मंडल की संगठनात्मक बैठक का बंजार के अम्बेडकर भवन में आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने की। बंजार भाजपा मंडल के अन्तर्गत नवगठित मोर्चों सहित इस पहली संयुक्त बैठक का आज आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बंजार विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कार्योजना पर विस्तार से चर्चा की व आगामी रणनीति साझा की। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का बड़ी तादाद में आना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए तैयार है तथा भाजपा को लगातार केंद्रीय धुरी पर बनाए रखने हेतु उत्साहित है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक बर्ष के अपने कार्यकाल में पूरी तरह से अव्यवस्था फैला दी है। कर्जा लेने के नए रिकॉर्ड की तरफ़ शुरुआत में उन्मुख है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now