कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

विंटर कार्निवल मनाली माल रोड़ में 1200 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दर्शकों का किया खूब मनोरंजन

विंटर कार्निवल मनाली माल रोड़ में हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक नृत्य से प्राचीन वेशभूषा की प्रदर्शित

1200 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
हिमाचली संस्कृति के संरक्षण में महिलाएं निभा रही अग्रणी भूमिका
न्यूज मिशन
 मनाली
हिमाचल प्रदेश के मनाली में विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन माल रोड मनाली में लेफ्ट बैंक साइट की 1200 से अधिक महिलाओं ने कुल्लवी प्राचीन वेशभूषा में सामूहिक कुलवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया ।इस दौरान मनाली के माल रोड में कुल्लवी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर हजारों महिलाओं ने कुल्लवी लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया इस दौरान कुल्लवी लोक नृत्य देखने के लिए हजारों की संख्या पर्यटकों और स्थानीय लोगों  ने कुलवी लोक नृत्य का आनंद लिया।
 विंटर कार्निवल कमेटी के वाइस चेयरमैन रमन शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवल मनाली में दूसरे दिन लेफ्ट बैंक साइट की हजारों महिलाओं ने कुलवी वेशभूषा में मनाली के माल रोड पर कुलवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया है उन्होंने कहा कि महिलाएं संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करने के लिए  प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवल कमेटी के द्वारा महिलाओं को संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में मनाली विंटर कार्निवाल में देश भर के कई राज्यों से 25 सांस्कृतिक दल भाग ले रहे हैं और संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है।
स्थानी महिला लता डोगरा ने कहा कि विंटर कार्निवल मनाली में लेफ्ट बैंक की महिला मंडल की महिलाओं ने कल भी प्राचीन लोक नृत्य प्रस्तुत किया है उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राचीन संस्कृति वेशभूषा है जिसको संरक्षण करने के लिए सभी महिलाएं विंटर कार्निवाल में हर साल भाग लेती है उन्होंने कहा कि हम अपने कल्चर को संरक्षण करने के लिए और महिला सशक्तिकरण का संदेश पूरे विश्व को दे रहे हैं
 स्थानीय महिला मंडल की सदस्य कृष्ण शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवल मनाली में हर साल महिलाएं अपनी संस्कृति का संरक्षण और प्रदर्शन करने के लिए कुलवी लोक नृत्य करती है उन्होंने कहा कि इस बार भी हजारों महिलाओं ने एक साथ कुल्लवीलोक नृत्य प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now