कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
गुड़गांव की संवेदना के सिर सजा मिसेज न्यू ईयर 2024 मनाली क्वीन का ताज
January 1, 2024
10 1 minute read
मनाली में सैलानियों ने नए साल 2024 का गर्मजोशी से किया स्वागत
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के द्वारा नए साल के मौके पर विभिन्न प्रकार ले कार्यक्रम आयोजित किए। क्लब हाऊस मनाली में मिसेज न्यू ईयर मनाली क्वीन कॉम्पिटिशन,लेमन डांस, पेपर डांस, बैलून डांस , कप्पल डांस सहित कई प्रकार कम्पीटिशन करवाए जिसमें देशभर के कई राज्यों से सैलानियों ने भाग लिया।क्लब हाऊस मनाली में रात 12 बजे तक डीजे की धुन सैलानियों ने जमकर मस्ती की।रात 12 बजे न्यू ईयर सेलिब्रेशन किया सभी सैलानियों ने एक दूसरे को गले मिलकर नए साल की बधाई शुभकामनाएं दी।इसके बाद विभिन्न कम्पीटिशन में कपल्ल को सम्मानित किया। दिल्ली गुड़गांव की संवेदना के सिर मिसेज 2024 न्यू ईयर का ताज सजा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के जीएम बीएस ऑक्टा ने संवेदना को मनाली क्वीन का ताज और पटका पहनाकर स्वागत किया इस दौरान मनाली क्वीन के साथ केक काटने के लिए बोली हुई। जिसम्ैँ सुंदर सिंह ठाकुर ने 6 हजार रूपये में मनाली क्वीन के साथ केक सेरेमनी हुई।
मिसेज न्यू ईयर 2024 मनाली क्वीन संवेदना ने कहा कि नए साल मनाने परिवार संग मनाली आई हूँ और यहां टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा कई इवेंट आयोजित किए गए जिसमे मुझे न्यू ईयर 2024 मनाली क्वीन का टाइटल जीता है।संवेदना ने कहा कि मनाली क्वीन का टाइटल जीत कर अच्छा लग रहा है और मनाली से वर्ष 2023 को अलविदा कहा है और 2024 का वैलकम किया है नया साल सभी के लिए खुशियां उमंग भरा हो ऐसी ईश्वर से कामना करती हूँ।



