कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में नए साल के जश्न के लिए ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था में 200 अतिरिक्त पुलिस और होमगार्ड के जवान किए तैनात-साक्षी वर्मा

कहा-सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

सिंगल लेन ओवर टेकिंग और आइडियल पार्किंग को लेकर होगी सख्ती
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में नए साल के जश्न के लिए सभी पर्यटन स्थलों पर भारी संख्या में पर्यटक देश भर के कोने-कोने से पहुंच रहे हैं ऐसे में पुलिस प्रशासन की तरफ से भी ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुक्त प्रबंध किए गए हैं कुल्लू जिला के सभी पर्यटन स्थलों में जगह-जगह पर पुलिस और होमगार्ड के जवान ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए तैनात किए गए हैं इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरें और ड्रोन कैमरे से भी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी। कुल्लू जिला के मनाली ,कसोल, तीर्थन ,बंजार ,जीभी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक वाहनों से सख्ती से निपटा जाएगा जिसको लेकर पुलिस की तरफ से सिंगल लेन ओवरटेकिंग और आइडियल पार्किंग को लेकर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
 एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि नए साल के जश्न के लिए कुल्लू जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर देशभर से पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अतिरिक्त दोसा पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह अटल टनल रोहतांग में 28 हजार से अधिक वाहनों में डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक कुल्लू मनाली  पहुंचे थे उन्होंने कहा कि ऐसे में नए साल के लिए टूरिस्टों की संख्या में इजाफा हो सकता है ऐसे में पुलिस प्रशासन की तरफ से जगह-जगह पर ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं उन्होंने कहा कि सभी पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चक चौबत रहेगी उन्होंने कहा किसके अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भी संदिग्ध गतिविधियों पर पहली नजर रहेगी उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली में आने वाले पर्यटक सिंगल लाइन को ओवरटेक और आइडल पार्किंग ना करें जिससे जाम की समस्या का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा किसको लेकर पुलिस सख्ती करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now