कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

2047 तक देश 100 वर्ष पूरे होने पर  भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनेगा- गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  किसानों,बागवानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि बागवानी में आधुनिक तकनीक से पहुंचाया जा रहा फायदा

विकासखंड कल्लू के तहत नलहाच और बनोगी पंचायत में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम
न्यूज मिशन
कुल्लू जिला के विकासखंड कल्लू के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम नहलाच और बनोगी पंचायत में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आम जनता को दी इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री मंजरी नेगी भी उपस्थित रही।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत देश के सभी नगर निकाय और ग्राम पंचायत मैं चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्षों में भारत सरकार की उपलब्धियां और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं गांव गांव शहर शहर लोगों आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक संकल्प लिया गया है कि आने वाले 2047 तक देश 100 वर्ष पूरे होने पर  भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर विकसित राष्ट्र बनेगा।
पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेत्री मंजरी नेगी ने कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत का कार्यक्रम नलहाच पंचायत के बवेली में हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियों ने दी उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा किसानों बागबानो की आय दुगनी करने के लिए आधुनिक तकनीक को धरातल पर उतरने के लिए ड्रोन से किस प्रकार कृषि बागवानी के क्षेत्र में कम समय में ज्यादा कार्य किया जा सके उसको लेकर कंपनी के कर्मचारियों ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसके बारे में अधिकारियों कर्मचारियों ने विस्तृत जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now