कुल्लूधर्म संस्कृतिहिमाचल प्रदेश

कुल्लू की समृद्ध संस्कृति ,इतिहास व जिले के विकास पर आधारित लेख 20 दिसम्बर तक भाषा अधिकारी के कार्यलय में करवाए जमा-रमन शर्मा

न्यूल मिशन
कुल्लू 11 दिसम्बर
विंटर कार्निवाल मनाली आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एस डी एम मनाली रमन शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवाल मनाली का आयोजन 2 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक किया जा रहा है ।
इस अवसर को अविस्मरणीय बनाये रखने के लिए एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमे मनाली उपमंडल सहित कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, व विकास पर आधारित लेख प्रकाशित किये जायेंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक लेखक मनाली सहित कुल्लू जिले की समृद्ध संस्कृति ,इतिहास व जिले के विकास पर आधारित लेख 20 दिसम्बर तक उप मंडल कार्यलय मनाली या जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के कार्यलय में किसी कार्य दिवस पर स्वयं या डाक द्वारा भेज सकते ।
उन्होंने कहा कि लेख 4 पेज से बड़ा नही होना चाहिए। लेख को स्मारिका में प्रकाशित करने या न करने का निर्णय का अधिकार उपमंडलाधिकारी मनाली की अध्यक्षता में गठित स्मारिका प्रकाशन समिति का होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now