कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 2 करोड़ युवाओं को रोजगार,मंहगाई कम करने का  वादा नहीं किया पूरा- प्रतिभा सिंह

कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी से जनता को लुभाने का कर रहे काम

प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा पर उठाए सवाल
लोक सभा चुनावों के लिए जनता कर रहे गुमराह
न्यूज मिशन
कुल्लू
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नाम पर गारंटी शुरू की है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में युवाओं को रोजगार देने और महंगाई कम करने की साथ-साथ 15 लाख हर खाते में डालने की बात कही उन्होंने कहा कि लोग जानते हैं कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी से जनता को लुभाने का काम करते हैं उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं और इस तरह केंद्र सरकार तरह-तरह की लोक लुभावनी बातें कर रहे हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले चुनाव में लोगों से किए वादे पूरा नहीं किया जिससे लोग त्रस्त है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया और लोगों को उम्मीद थी कि हमारे बच्चों को केंद्र सरकार रोजगार देगी महंगाई कम होगी और जिस प्रकार रसोई गैस के दाम यूपीए के समय में 450 रुपए थे और आज रसोई गैस के सिलेंडर ₹1100 के पार पहुंच गया है उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है ऐसे में लोगों का विश्वास केंद्र सरकार से हट गया है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तो उसे वक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सामने हिमाचल के कई मुद्दों को लेकर हमने जो भी बातें रखी सरकार ने मंडी संसदीय क्षेत्र में आईआईटी कमान मंडी और नेरचौक चौक में मेडिकल कॉलेज इसके साथ-साथ प्रदेश में उसे वक्त कर मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की सरकार ने खोले हैं। और इसके साथ-साथ मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना जिससे आज गांव-गांव में लोग अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में लोगों ने भाजपा की सरकार को भी देखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now