कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
प्रदेश सरकार के अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में नहीं संभाल रहे जिम्मेबारी- महेश्वर सिंह
कहा- अपेक्षित विभाग के अधिकारी सुनिशिचित करें विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचें
विकसित भारत संकल्प यात्रा में ठंड में भी जनता ने दिखाया खासा उत्साह
पीज और बुआई पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनता ने उठाया कई योजनाओं का लाभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहाकि केंद्र सरकार के द्वारा प्रदेशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रदेश सरकार के अधिकारी जिम्मेबारी का सही ढंग से र्निवहन नहीं कर रहे है।उन्होंने कहाकि संकल्प यात्रा के माध्यम से केंंद्र सरकार के द्वारा जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है लेकिन इसमें अपेक्षित 18 विभागों के अधिकारियों में महज 4,5 विभागों के अधिकारी ही उपस्थित होकर योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दे रहे है लेकिन अन्य विभागों के अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा में नदारद ही रहे रहे है। जिससे सरकार के द्वारा लाखों रूपये खर्च कर योजनाओ को ग्रामीणों के लिए घर द्वार पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहे है लेकिन अधिकारियों के ठुलमुल रैवेये से जनता को कई विभागों की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।उन उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा देशवासियों को सैंकड़ो योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार जितना होगा उतना ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि इस यात्रा में 18 विभागों के द्वारा जनता को केंद्र सरकार की विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना है लेकिन अधिकतर अधिकारी इस संकल्प यात्रा में भाग नहीं ले रहे हैं जिसके चलते इस यात्रा का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों तक केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचे उसके लिए सुनिश्चित करें कि उनके विभाग का कोई ना कोई अधिकारी इस संकल्प यात्रा में शामिल होकर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई उन्होंने कहा कि कई जगह पर यह गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है जिससे कई घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है इससे भी लोगों का समय बर्बाद हो रहा है।।



