कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
105 वर्षीय बुआ मेरे परिवार और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रही-जेपी नड्डा
कहा-बुआ की इच्छा पर विलासपुर में होगा अंतिम संस्कार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बुआ का निधन, 105 साल की उम्र में कल्लू के शास्त्री नगर में त्यागे प्राण
क़ुल्लू।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की हुआ गंगा देवी का 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गंगा देवी का निधन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित शास्त्री नगर में उनके निवास स्थान पर हुआ है। उनके निधन पर भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।जेपी नड्डा अपने परिवार के साथ बुआ के घर पहुंचे जहां पर बुआ गंगा देवी की पार्थिव देह देखकर भावुक हुए। उनके बाद विधि विधान के साथ पार्थिव देह का स्नान पूजा अर्चना की गई जिसके बाद एंबुलेंस में पार्थिव देह को लेकर विलासपुर रवाना हुए। उनके निवास स्थान पर भाजपा के नेता मौजूद रहे जिसमें पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्म, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, नरोत्तम ठाकुर, भीम सेन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व आसपड़ोस के लोग प्रशाासनिक अधिकारी मौजदूू रहे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी बुआ के निधन पर कुल्लू में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि बुआ मेरे परिवार के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रही है और वह आध्यात्म में विलीन रही। हमारे साथ-साथ समाज में लोगों से प्रेम और लगाव रहा है लिहाजा उन्होंने एक लंबा जीवन दिया है। ऐसे में प्रभु के चरणों में उनके लिए स्थान मिले ऐसी कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि बुआ की इच्छा थी कि उन्होंने कुल्लू में एक लंबा जीवन दिया है और मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर के पैतृक गांव में उनका अंतिम दाह संस्कार किया जाएगा।



