कुल्लूबड़ी खबर

देवभूमि कुल्लू जिला में दीपावली के त्यौहार की खरीदारी में उमड़ी भीड़

कुल्लू, भुंतर, पतलीकूहल,मनाली के बाजारों में दिनभर छाई रही रौनक

लोगों ने दीपावली के त्योहार के लिए जमकर की खरीदारी

न्यूज मिशन
कुल्लू
देवभूमि कुल्लू जिला में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दीपावली के त्यौहार की खरीदारी के लिए कुल्लू ,भुंतर, पतलीकुहल, मनाली के बाजारों में दिनभर भीड़ उमड़ी लोगों ने दीपावली के पर्व के लिए जमकर खरीदारी की इस दौरान बाजारों में रौनक लगी रही वहीं लोगों ने पूजा के लिए लक्ष्मी माता दीपों के पर्व दिवाली को लेकर जिला कुल्लू में बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व को कुल्लू जिला में धूमधाम से मनाया जाएगा। कुल्लू शहर, मनाली, भुंतर, बंजार, सैंज, आनी और निरमंड आदि क्षेत्रों में दिवाली के दिन इष्ट देवताओं की पूजा के बाद एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी जाएंगी। दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दे रहे हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर कुल्लू, मनाली, बंजार व अन्य स्थानों पर मिठाई, मिट्टी के दीये, इलेक्ट्रानिक्स और ज्वैलरी की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। पटाखे कुल्लू शहर के रथ मैदान तथा अन्य सामान सरवरी, अखाड़ा, भुंतर की दुकानों में मिलेगा। वहीं दिवाली की पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़ उमड़ी। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट, लोअर ढालपुर, अखाड़ा बाजार और भुंतर के बाजारों में लोगों ने दीवाली के लिए सामान खरीदा।
 स्थानीय महिला कुंजम और चेतन  ने कहा कि दीपावली के त्यौहार के लिए फूल, मोमबत्ती, मिठाई  रंगोली खरीदी है।उन्होंने कहा कि पूजा अर्चना कर घर मे साफ सफाई करते है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व पर सभी परिवार इकट्ठा होकर रोशनी का पर्व धूमधाम के साथ मनाते हैं जिससे घर में खुशियां रहती है और एक दूसरे से आसपास में भी मिठाइयां बताकर एक दूसरे को बधाइयां देते हैं।
 डॉ मोनिका ने कहा कि पिछले दो वर्ष तो कोरोना कल में ही निकल गए ऐसे में इस बार करीब 4 साल के बाद बाजार में रौनक दिख रही है उन्होंने कहा कि बाजार में काफी भीड़ है लोग दीपावली के पर्व के लिए जरूर के समान खरीद रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को इस दीपावली पर मिट्टी से बने दीपक बहन ने समान खरीदना चाहिए।
  स्थानीय युक्ति यशिका ठाकुर ने कहा की पूजा के लिए नेचुरल फूलों की डिमांड ज्यादा रहती है ऐसे में गांव से बड़ी संख्या में लोग फूल बेचने के लिए बाजार पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि दो दिनों तक का कुल्लू में लोग फूलों की खरीदारी करते हैं ऐसे में बहुत सारे लोग गांव से शहर में फूलों को बेचने के लिए आए हैं जिससे अच्छा कारोबार लोगों का हो रहा है ।
स्थानीय युवती गुड्डी ने कहा बाजार में दीपावली के त्यौहार की खरीदारी के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि नेचुरल फ्लावर खरीद रहे हैं जिससे घरों को सजाने के लिए अन्य सामान खरीद रहे हैं उनका किसके साथ-साथ मिठाइयां और गिफ्ट के सामान की खरीदारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि दीपावली के पर्व के लिए लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है जिससे लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे हैं और जरूरत का सामान खरीद रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now