कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नाटक  प्रतियोगिता में मैक्स इंटरनेशनल जिया ने झटका पहला स्थान

55 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगीता के लिए हुआ

3 दिवसीय जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस संपन

न्यूज मिशन

कुल्लू
जिला मुख्यालय स्थित शहीद श्री बालकृष्ण राज के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू में जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बतौर मुख्य तिथि शिरकत की। वही कार्यक्रम के प्रभारी गायत्री ठाकुर ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के कर कमल के द्वारा सम्मानित किया गया। जो इस प्रकार से है जूनियर और साइंस क्विज में पहले स्थान पर निकिता दूसरे स्थान पर अजीम और तीसरे स्थान पर तान्या रही। जूनियर अर्बन पहले स्थान पर धानवी दूसरे स्थान पर सनाक्षी  और तीसरे स्थान पर हीमानी रही। वही सीनियर और साइंस क्विज में पहले स्थान पर ईशान राणा और दूसरे स्थान पर पुनीत जोशी और तीसरे स्थान पर ध्रुव रहा। वहीं सीनियर अर्बन में पहले स्थान पर इशिता ठाकुर और दूसरे स्थान पर क्षितिज  और तीसरे स्थान पर सूर्यांश शर्मा रह।े वही सीनियर सेकेंडरी साइंस क्विज में पहले स्थान पर गीताशी सिंह ठाकुर दूसरे स्थान पर मालविका ठाकुर और तीसरे स्थान पर पारुल शर्मा रही। वही एक्टिविटी साइंस मॉडल में पहले स्थान में  छाया चौहान ने लिया दूसरे स्थान पर हिबिबा खान और तीसरे स्थान पर शगुन ने बाजी मारी। वही मैथमेटिक्स ओलंपियाड में जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर लावण्या ने पहला स्थान, नमन ने दूसरा और सुजल ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर लक्ष्य और दूसरे स्थान पर कार्तिकेश्वर और तीसरे स्थान पर मृदुल ने लिया। वही सीनिरी सेकेंडरी में पहले स्थान पर भूमिका ने लिया, गायत्री ठाकुर ने दूसरा स्थान और आदित्य ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं साइंस क्विज कॉर्नर में जूनियर वर्ग में कशिश ने पहले स्थान, दूसरा आस्था और हरीरत ने स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में आकृति ने पहले सृष्टि ने दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर सेकेंडरी वर्ग में नमन ने पहला अभिनव ने दूसरा और अर्नभने तीसरा स्थान हासिल किया। वही स्किट प्रतियोगिता में मैक्स इंटरनेशनल जिया स्कूल ने पहला स्थान, नवज्योति पब्लिक स्कूल ढालपुर में दूसरा स्थान और  डीएवीपब्लिक स्कूल मनाली ने तृतीय स्थान हासिल किया। वही साइंस प्रोजेक्ट रिपोर्ट में जूनियर वर्ग में शारूण ठाकुर, आकाश, गीतांजलि, अरविन, वरुण,जोया नेगी,यान, सिया, भवानी, गुंजन, तनुश्री, त्वेषा, अर्शिता, नव्या, गौरिका आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक शेर सिंह, व प्रवक्ता राजपाल और मुख्याध्यापक सुरेन्द्र ठाकुर व अन्य विभिन्न स्कुलों से आए अघ्यापक भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 8 से 10 नवंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें 6 प्रकार की एक्टिविटी करवाई गई और ब्लॉक स्तर पर चार प्रकार की एक्टिविटी के सिलेक्शन के बाद जिला स्तर के लिए उनकी भाग सुनिश्चित करते हैं। और दो एक्टिविटी जो कि डायरेक्ट ही जिला स्तर के लिए आयोजित की जाती है और 3 दिन तक यह प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 55 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है। इन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों का साइंस की ओर रुझान बढ़ाने के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें बच्चों को  छोटी-छोटी एक्टिविटीज और प्रोजेक्ट के माध्यम से जिससे बच्चों को एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है और बड़ी स्तर पर बच्चों का अहम योगदान रहता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now