महिलाएं विकलांग व्यक्ति अनुसूचित जनजाति बच्चे अनुसूचित जाति मानव तस्करी पीड़ित और प्राकृतिक आपदा पीड़ित निःशुल्क के कानूनी सेवाएं शामिल-विशन सिंह
न्यूज मिशन
केलंग 09 नवम्बर 2023
जिला मुख्यालय केलंग के राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय केलंग में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला कुल्लू द्वारा कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम चंद ने की । इस अवसर पर विशन सिंह प्रवक्ता ने बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश भर में कमजोर वर्गा के लोगों को बिना किसी निःशुल्क के कानूनी सेवाएं प्रदान करना है जिनमें महिलाएं विकलांग व्यक्ति अनुसूचित जनजाति बच्चे अनुसूचित जाति मानव तस्करी पीड़ित और प्राकृतिक आपदा पीड़ित शामिल सभी नागरिकों को लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्कूल के छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के संविधान अनुच्छेद 39 ए और उसकी समिति द्वारा की गई सिफारिशों के अनुरूप केंद्र सरकार द्वारा कानून सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को अधिनियमित किया गया था
इस अधिनियम के बाद पहली बार 09 नवम्बर 1995 में मनाया गया इसी उद्देश्य से तब से अब तक 9 नवम्बर को
प्रतिवर्ष विधिक सेवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आयोजित होने वाले कानूनी
साक्षरता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आ कर इसका लाभ उठाएं । इस अवसर पर स्कूल के 38 छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों ने इस शिविर में भाग लिया ।



