सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों ने जनता को किया जागरूक
शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुल्लू के 60 छात्रों ने रैली में लिया भाग

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय शहीद श्री बालकृष्ण राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुल्लू कि छात्रों ने सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली। इससे स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कुल्लू ढालपुर से हॉस्पिटल रोड और कॉलेज गेट से वापस स्कूल कैंपस में आकर संपन की। तो वही प्रधानाचार्य ने छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई। प्राचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं ही स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे। चलते समय सीट बेल्ट बांधेंगे। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करेंगे। हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करें। तथा अपने स्वजन से पालन कराएंगे। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहने का प्रण भी दिलाया गया। कहा गया कि अधिकतर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करके की चलते होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक कर्तव्य है कि यातायात नियमों का पालन अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने की भी मदद करें यह सच्ची मानवता है।
सड़क सुरक्षा के समन्वयक प्रीति ने बताया कि स्कूल में सड़क सुरक्षा का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत आज सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकाली गई। इसका में मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है और इस रैली के माध्यम से छात्रों के द्वारा लोगों को जागृत किया गया। इस रैली में स्कूल के अध्यापकों का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा। सड़क सुरक्षा को लेकर दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनना आवश्यक है सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें इसके बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
छात्र विश्वास ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगभग 60 छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली ढालपुर स्कूल से लेकर कॉलेज रोड होते हुए स्कूल कैंपस में आकर इसे संपन्न किया गया। इस रैली के माध्यम से कई लोगों को जागरुक भी किया गया। जिसमें बताया गया कि वाहन शराव पी कर नहीं चलना चाहिए और कुलवी भाषा में लिखे नारों से प्रेरित किया गया।



