प्रशासन ने मांगों पर गौर नहीं किया तो होगा अंदोलन- दीपक महंत
कहा-गौ सदन की दयनीय हालत, प्रशासन नही ले रहा कोई सुध

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मुख्यालय में स्थित गौ सदन के खस्ता हालत को लेकर संस्था के संचालन ने कई सवाल उठाए हैं। गौ सदन के चारों तरफ गंदगी का आलम है तो वही पशुओं को रोकने के लिए भी चारों तरफ फेसिंग नहीं करवाई गई है साथ ही बार्ड से बह रहा पानी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में गाय भी उसे पानी को पीकर बीमार हो रही है।उन्होंने प्रशासन नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द गौ सदन की व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि गाय सुरक्षित रह सके।
संस्था के संचालन दीपक महंत ने बताया कि वह निरंतर पिछले 5 सालों से गौ सेवा के लिए आते रहे हैं पहले नगर परिषद कुल्लू गौ सदन को चलाती थी तो उसे दौरान हम सुबह-शाम गौ सेवा के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि कमेटी इस गौ सदन को नहीं चला पाई तो हमने एक एनजीओ बनाईं महादेव गौ सेवा जिसके माध्यम से हम इस गौदान को अब चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन को गौशादन के रखरखाव के लिए जो भी कमियां यहां पर है उन कमियों को लेकर मांग पत्र भी दिया था। लेकिन उसे पर कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि यहां पर जो सूखे पेड़ है वह भी हादसे को न्यौता दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि गाय जो कुल्लू शहर में घूम रही है जिसका कारण यहां पर गौ सदन में फेंसिंग चारों तरफ नहीं की गई है, जिस कारण से गाय यहां से भाग जाती है। वहीं उन्होंने कुल्लू शहरवासी से अपील की है कि सभी लोग गौसदन को अच्छा बनाने के लिए सभी अपनी भागीदारी दे। उन्होंने कहा कि इस गौशाला को चलाने में प्रशासन की बहुत बड़ी कमी है सीवरेज का पानी पिछले चार-पांच माह से बह रहा है जिसके लिए प्रशासन व नगर परिषद को कई बार अवगत भी करावाया लेकिन कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि गौ सदन की चारों तरफ गंदगी गंदगी फैली हुई है। जिस कारण से बीमारी फैलने का भी डर सता रहता है। उन्होंने कहा कि कमेटी के द्वारा खाद बनाने के लिए एक शल्र्ट तैयार किया गया था जो इन दिनों पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ है ऐसे में उन्होंने मांग की है कि इस शल्र्ट के अंदर जो भी गाय बीमार होती है उनका इलाज वहां पर किया जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते हुए उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो वे धरना प्रदर्शन करने के लिए भी गुरेज नहीं करेंगे।



