हिमाचल सराकर पैंसेजर टैक्स नहीं घटाया तो होगा उग्र प्रदर्शन करेगी- कविंद्र ठाकुर
कहा - प्रति सीट 2400 से सीधे 8 हजार कर दिया पैसेंजर टैंक्स

सरकार ने डीजल पर 6 रूपये वैट बढ़ाया लोगों को लूटने का किया काम
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा टैक्सी चालकों पर एक बार फिर पैंसेजर टैक्स कई गुणा बढ़ाने पर कुल्लू जिला में टैक्सी चालक उग्र हो गए हैं। इसको लेकर ट्रैक्सी ऑपरैटर इसको लेकर बड़ा अन्दोलन करने के रणनीति बना रहे है। टैक्सी चालको की माने तो पहले कोरोना की मार फिर आपदा ने टैक्सी चालको की हालत खराबकर दी। ऐसे में राहत प्रदेश सरकार राहत की के वजाय पैसेजर टैक्स बढा रही है। यक तो कहती है। सरकार की हम गरिवों के साथ दुसरी ओर बोझ डाल रही है।
वीओ- टैक्सी चालक कविंद्र ने कहा कि जो कांग्रेस की सरकार आई है कहती है हम गरीबों के साथ है। दूसरी तरफ गरीबों के ऊपर इतना ज्यादा बोझ डाल रही है जो कि सरासर गलत है। हाल ही में इन्होंने बहार की गाड़ियों का टैक्स बढ़ाया है। जिससे कुल्लू हिमाचल पर्यटन नहीं आया। उनकी जो मांगे उन्होंने मानी है जो की 5000 पर डे के हिसाब से था उसे घटकर उन्होंने 500 पर डे किया था। अब हिमाचल सरकार ने अब पर्यटन के ऊपर लदा हुआ है। जो कि सरासर गलत है पहले साल का 2400 रुपए था। 2000 पर सीट छोटी गाड़ियों का किया। वहीं बड़ी गाड़ियों का 3000 पर सीट टेंपो ट्रेवल का किया जो किया सही नहीं है। दूसरा पुर्व भाजपा सरकार ने जीपीएस सिस्टम लगाया। जिससे कि कोई लेना-देना नहीं था। वह खाली गाड़ी कहां जा रही है घर में बैठकर देख सकता है। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने बाहबाही लूटी है। पूरे हिमाचल में जीपीएस सिस्टम पूर्व की सरकार ने लागू किया था वह भी एक गलत था। हिमाचल में अब जो कांग्रेस की सरकार बनी है जो टैक्स बढ़ाया है लेकिन वह 10प्रतिशत, 12,20 से ज्यादा 600 गुना टैक्स बढ़ा दिया है। एक तो पहले ही 3 साल कोरोना में चले गए। ऊपर से बरसात में जो बाढ़ आई और उसके साथ ही तीन रुपए डीजल भी बढ़ाया और बाढ़ आने के बाद फिर उन्होंने 3 रूपये डीजल और बढ़ाया। एक तरफ तो कहते हैं कि हम गरीबों के साथ है दूसरी तरफ गरीबों को ही मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने बलबूते पर गाड़ियां चला रहे हैं और करोड़ों रुपए का लोन ले रहे हैं। सरकार हमें जहर देकर मार डालो। उन्होंने कहा कि अगर इसे घटाया नहीं जाता है तो सभी टैक्सी चालक सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
वीओ-चालक संजय ठाकुर ने बताया कि सरकार ने अभी हमारा रोड टैक्स बढ़ाया है। पहले यह 2400 था, अब सीधे 8000 पर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आप तक इसमें में भी टैक्सी चालकों का काम नहीं चला। उससे पहले भी करोना काल के चलते काम नहीं हुआ था। एकदम से रोड टैक्स बढ़ाना यह बहुत न इंसाफ है। टैक्सी चालकों के लिए काम ही बहुत कम है पर्यटक न तो पर्यटक आ रहा है जिसके लिए हमें बहुत अधिक ज्यादा विरोध करना पड़ेगा। और इसके लिए सड़कों पर भी उतरना पड़ेगा। सरकार की नई नोटिफिकेशन आई हुई है उसमें पर सीट के हिसाब से टैक्स बढ़ाया गया है। जिसमें एक सीट का 2000 रखा गया है जैसे बड़ी गाड़ियां है टेंपो ट्रेवल उनका 3000 पर सीट किया गया है जिनका सालाना 36000 पर देना पड़ रहा है। यह तो बहुत ही मुश्किल है पहले 8000 रुपए के करीब था। इसका बहुत जल्द ही इसका विरोध करने वाले हैं जिसके लिए हम सड़कों पर उतरने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि जो 5, 10प्रतिशत टैक्स बढ़ाना है उसके लिए तो हम मान रहे हैं। लेकिन एकदम ही इतना ज्यादा टैक्स बढ़ाना टैक्सी चालकों के लिए बहुत बड़ी बेइंसाफी हुई है



